होम / बिजनेस / AIRTEL के प्रमुख सुनील मित्तल की सैलरी कितनी है, क्या आप जानते हैं?

AIRTEL के प्रमुख सुनील मित्तल की सैलरी कितनी है, क्या आप जानते हैं?

AIRTEL Sunil Mittal Salary: सुनील मित्तल को ये सैलरी 2021-22 के दौरान मिली. हालांकि, उनकी सैलरी 5 प्रतिशत घटी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) के चेयरमैन सुनील मित्तल (Sunil Mittal) की सैलरी 15.39 करोड़ रुपये है. कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.

2020-21 में 16.19 करोड़ रुपये थी सैलरी
सुनील मित्तल को ये सैलरी 2021-22 के दौरान मिली. हालांकि, उनकी सैलरी 5 प्रतिशत घटी है. 2020-21 में मित्तल को सैलरी के रूप में 16.19 करोड़ रुपये मिले थे.

अन्य लाभ में गिरावट का असर
2021-22 में मित्तल का वेतन, भत्ते और परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव 2020-21 के समान ही हैं, लेकिन बीते वित्त वर्ष में वेतन में गिरावट की मुख्य वजह अन्य लाभ में गिरावट रही है.

दो साल की सालाना रिपोर्ट की तुलना
दो साल की सालाना रिपोर्ट की तुलना करने पर पता चलता है कि 2021-22 में उन्हें 83 लाख रुपये के भत्ते और अन्य लाभ मिले जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1.62 करोड़ रुपये थे. 2021-22 में मित्तल का वेतन और भत्ते करीब 10 करोड़ रुपये रहे थे, जबकि प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन 4.5 करोड़ रुपये था.

एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा, "चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के कुल पारिश्रमिक में पिछले वर्ष की तुलना में कोई परिवर्तन नहीं आया है. हालांकि 2021-22 की एकीकृत रिपोर्ट में जो मामूली बदलाव नजर आ रहा है उसकी वजह अनुलाभ के मूल्य में कमी आना है."

एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल का वेतन भी घटा
वहीं भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल का कुल वेतन 2021-22 में 5.8 फीसदी बढ़कर 15.25 करोड़ रुपये रहा है. इसमें विट्टल का वेतन और भत्ते 9.14 करोड़ रुपये और परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव राशि 6.1 करोड़ रुपये है.

VIDEO: Jio Fiber के नए प्लान्स, जानिए कितना लगेगा चार्ज और इतने में क्या मिलेगा?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

15 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

31 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

38 minutes ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

46 minutes ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

52 minutes ago

बड़ी खबरें