✕

होम / बिजनेस / क्‍या आपके पास भी है टाटा मोटर्स का शेयर, तो आपको जाननी चाहिए ये बड़ी खबर

क्‍या आपके पास भी है टाटा मोटर्स का शेयर, तो आपको जाननी चाहिए ये बड़ी खबर

टाटा मोटर्स के शेयरों में मंगलवार को 1.25 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. कंपनी का शेयर 1.25 प्रतिशत के इजाफे के बाद 987 रुपये से ज्‍यादा पर ट्रेड करता हुआ दिखा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर आपके पोर्टफोलियो में है. अगर है तो आपको ये खबर पता होना चाहिए कि कंपनी ने कहा है कि JLR (Jaguar Land Rover) अगले साल तक कर्ज मुक्‍त हो जाएगी. इसके अतिरिक्‍त कंपनी की ओर से पैसेंजर व्‍हीकल और कमर्शियल व्‍हीकल के डीमर्जर पर भी बयान आया है. कंपनी का कहना है कि दोनों सेगमेंट का कारोबार अगले साल तक पूरा हो जाएगा. कंपनी के कर्ज मुक्‍त होने की बात उसने एक्‍सचेंज फाइलिंग में की है. 

क्‍या कहता है कंपनी का बयान? 
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि उसकी योजना के अनुसार, इस साल में ही वो अपना कर्ज चुका देगी. कंपनी पर जितना भी कर्ज है उसे इस वित्‍तीय सत्र में चुका देगी. इसके अलावा कंपनी ने बाजार में अपना मार्केट शेयर 25 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्‍य तय किया है. विशेष बात ये है कि अभी कंपनी का मार्केट शेयर 11 प्रतिशत है. कंपनी ने अपने मार्जिन में भी इजाफा करने की योजना बनाई है. इसी तरह से कंपनी ने पैसेंजर व्‍हीकल का मार्केट शेयर 14 फीसदी से बढ़ाकर 18 से 20 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्‍य रखा है. 

ये भी पढ़ें: दाखिले को लेकर यूजीसी ने उठाया बड़ा कदम, स्‍टूडेंट को मिलेगा फायदा

EV का हिस्‍सा 30 प्रतिशत तक ले जाने का है लक्ष्‍य 
कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में अपने लक्ष्‍य को 30 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्‍य रखा है. कंपनी अपने EV पेनेट्रेशन को 13 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 फीसदी तक करने का लक्ष्‍य है. कंपनी EV सेक्‍टर में अपनी गाडि़यों के पोर्टफोलिया में भी इजाफा करने की योजना बना रही है. कंपनी की योजना है कि 2026 तक उसके पास 10 ईवी कारें होंगी. EV में अभी कंपनी के पास सिर्फ 5 गाडी़ हैं. कंपनी ने ये भी लक्ष्‍य रखा है कि वो वित्‍त वर्ष 2025 से 2030 के दौरान 16000 करोड़ रुपये से 18000 करोड़ रुपये का लक्ष्‍य रखा है. 

कंपनी ने डिमर्जर पर साफ की स्थिति 
टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्‍हीकल और कमर्शियल व्‍हीकल के डीमर्जर पर भी योजना की स्थिति साफ कर दी है. कंपनी का मानना है कि कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट में उसके ज्‍यादा काम करने की जरूरत है. EBITDA मार्जिन डबल डिजिट में रहेगा और कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट का FCF आय का 6-8 फीसदी होगा. इस खबर के बाद मंगलवार को शेयरों में तेजी देखने को मिली. टाटा मोटर्स का शेयर 1.25 प्रतिशत के इजाफे के बाद 987.30 रुपये पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में शेयर और अच्‍छा कर सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago