होम / बिजनेस / क्‍या आप भी करते हैं शेयर ट्रेडिंग,  तो 31 मार्च तक करा लें ये काम

क्‍या आप भी करते हैं शेयर ट्रेडिंग,  तो 31 मार्च तक करा लें ये काम

अगर आप भी डीमैट एकाउंट चलाते हैं और शेयर ट्रेडिंग करते हैं तो सेबी के नोटिफिकेशन के अनुसार आपको ये औपचारिकता 31 मार्च से पहले करनी है. अगर आपने नहीं की तो आप शेयरों की ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप डीमैट खाता चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. SEBI की गाइडलाइन के अनुसार अगर आप डीमैट खाता चलाते हैं तो आपको 31 मार्च तक नॉमिनी का नाम जरूर ऐड करवाना है. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो 31 मार्च के बाद आप पहले की तरह अपने डीमैट खाते से न तो शेयरों को खरीद पाएंगे और न ही अपने शेयरों को बेच पाएंगे, क्योंकि आपका डीमैट खाता निष्क्रिय हो जाएगा.

SEBI ने जारी की है गाइडलाइन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SEBI ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है, जिसके अनुसार अगर आप चाहते हैं कि आप पहले की तरह अपने डीमैट एकाउंट से शेयरों की खरीद फरोख्‍त कर सकें तो आपको 31 मार्च 2023 से पहले अपने खाते में नॉमिनी का नाम एड कर देना है. सेबी की ओर से 31 मार्च 2022 को जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार 31 मार्च 2023 तक नॉमिनी का नाम एड करना आवश्‍यक है. इस तारीख तक आपको अपने डीमैट खाते में नॉमिनी का नाम ऑप्ट-इन/ऑप्ट-आउट कर लेना है.

क्‍या आप पहले नॉमिनी दे चुके हैं? 
कई लोग ऐसे भी हैं जिन्‍होंने इसे लेकर पहले ही नामांकन विवरण दे दिया है, अगर आप भी उनमें तो क्‍या आपको फिर से इसे देने की जरूरत है. ये सवाल आपके मन में जरूर आ रहा होगा. अगर ऐसा है तो एक बार नॉमिनी का नाम अगर आपने दे दिया है तो फिर आपको दुबारा नॉमिनी का नाम देने की जरूरत नहीं है. अगर आपने किसी को नॉमिनी बनाया है और लेकिन अब आप उसे नॉमिनी नहीं बनाना चाहते हैं तो भी आप ऑनलाइन तरीके से लॉगिन करके ये काम कर सकते हैं. आप इसके लिए ऑनलाइन तरीके से 2 फैक्‍टर ऑथेंटिकेशन का इस्‍तेमाल करके ये काम आसानी से कर सकते हैं. 

कैसे करें 2 फैक्‍टर ऑथेंटिकेशन 
अगर आप NSDL के कस्‍टमर हैं तो आप अपने डीमैट खातों में अधिकतम तीन नॉमिनी को जोड़ सकते हैं.
STEP 1: आपको https://eservices.nsdl.com/instademat-kyc-nomination/#/login  पर क्लिक करें.
STEP 2: DP आईडी, क्लाइंट आईडी, PAN नंबर दर्ज करें। आपके डीमैट खाते में रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP (ओटीपी) आ जाएगा.
STEP 3 : वहां जाकर नॉमिनी को सलेक्‍ट करें या ऑप्ट आउट का विकल्‍प चुनें. 
STEP 4 : आधार का उपयोग करते हुए ई-हस्ताक्षर करें. UIDAI (आधार) के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा.

इस संबंध में क्‍या कहता है SEBI सर्कुलर 
24 फरवरी, 2022 को जारी हुए SEBI के सुर्कुलर के अनुसार जिन लोगों ने 01 अक्टूबर, 2021 को या उसके बाद नया ट्रेडिंग और या डीमैट खाता खोला है उन निवेशकों के पास नामांकन देने या नामांकन से बाहर होने का विकल्प होगा. या तो आप नॉमिनी को आप्‍ट इन कर सकते हैं या आप उससे आप्‍ट आउट कर सकते हैं. ऐसा न करने पर ट्रेडिंग खातों को ट्रेडिंग के लिए फ्रीज कर दिया जाएगा और डीमैट अकाउंट को डेबिट के लिए फ्रीज कर दिया जाएगा. सेबी के सर्कुलर के अनुसार फॉर्म A में मोबाइल नंबर,  ई-मेल आईडी और अवयस्क नॉमिनी के अभिभावक या अभिभावक के पहचान विवरण को वैकल्पिक बनाया गया है.

इन सवालों के भी जानिए जवाब 
कई लोगों के मन में ये भी सवाल आता है कि क्‍या वो अपने डीमैट एकाउंट में रखे हुए अलग-अलग सिक्‍योरिटी के अलग-अलग नॉमिनी बना सकते हैं तो इसका जवाब है ‘नहीं’. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नॉमिनी एकाउंट के अनुसार तय होता है न की सिक्‍योरिटी के अनुसार तय होता है.

इसी तरह क्‍या एक से अधिक नॉमिनी तय किया जा सकता है. इसका जवाब है हां मौजूदा समय में आप एक एकांउट के लिए तीन नॉमिनी तक तय कर सकते हैं, जिसमें आपको सिक्‍योरि के अनुसार तीनों में उनका प्रतिशत बांटना होता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

16 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

19 hours ago