होम / बिजनेस / Q3FY26 में DMart का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 18% बढ़कर ₹856 करोड़

Q3FY26 में DMart का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 18% बढ़कर ₹856 करोड़

DMart Q3FY26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है. मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में अच्छी बढ़त से साफ है कि कंपनी का बिजनेस लगातार मजबूती पकड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत की प्रमुख फूड और ग्रॉसरी रिटेल चेन डीमार्ट (Avenue Supermarts) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर ₹856 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही (Q3FY25) में ₹724 करोड़ था.

रेवेन्यू में भी मजबूत बढ़त

कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में डीमार्ट का कुल रेवेन्यू ₹18,101 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹15,973 करोड़ था. यानी रेवेन्यू में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

EBITDA और मार्जिन में सुधार

Q3FY26 में कंपनी का EBITDA बढ़कर ₹1,463 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹1,217 करोड़ था. EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 8.1 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 7.6 प्रतिशत था. वहीं, नेट प्रॉफिट मार्जिन 4.7 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 4.5 प्रतिशत था.

EPS में भी बढ़ोतरी

इस तिमाही में कंपनी का बेसिक अर्निंग पर शेयर (EPS) ₹13.15 रहा, जबकि Q3FY25 में यह ₹11.12 था. एवेन्यू सुपरमार्ट्स के CEO-designate अंशुल असावा ने कहा, “इस तिमाही में हमारा रेवेन्यू 13.2 प्रतिशत बढ़ा है और टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. दो साल और उससे पुराने डीमार्ट स्टोर्स की ग्रोथ 5.6 प्रतिशत रही. हालांकि, जरूरी सामानों की कीमतों में गिरावट (डिफ्लेशन) के कारण रेवेन्यू ग्रोथ पर थोड़ा असर पड़ा है.”

स्टोर नेटवर्क का विस्तार

कंपनी ने इस तिमाही में 10 नए स्टोर खोले हैं. इसके साथ ही 31 दिसंबर 2025 तक डीमार्ट के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 442 हो गई है.

9 महीनों का प्रदर्शन भी मजबूत

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 9 महीनों (9MFY26) में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹51,137 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹44,486 करोड़ था. इस दौरान EBITDA ₹3,976 करोड़ रहा, जो 9MFY25 में ₹3,532 करोड़ था.

9 महीनों का मुनाफा

9MFY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2,313 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹2,157 करोड़ था. हालांकि, इस अवधि में PAT मार्जिन 4.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 4.8 प्रतिशत था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

8 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

8 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

5 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.