होम / बिजनेस / Muhurat Trading पर किन शेयरों में दांव लगाना रहेगा शुभ? ये है वो पूरी लिस्ट

Muhurat Trading पर किन शेयरों में दांव लगाना रहेगा शुभ? ये है वो पूरी लिस्ट

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलता है. इस दौरान किया जाने वाला निवेश शुभ माना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में शनिवार और रविवार को अवकाश होता है, लेकिन इस रविवार यानी 12 नवंबर को दिवाली (Diwali 2023) है इसलिए मार्केट एक घंटे के लिए खुलेगा. इस एक घंटे की ट्रेडिंग को ही मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) कहा जाता है. इस बार की मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम सवा छह बजे से सवा सात बजे तक का है. निवेशकों का मानना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किया गया निवेश फलदायी रहता है, लिहाजा उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. चलिए जानते हैं कि इस शुभ मौके पर कौनसे शेयरों को खरीदना शुभ रह सकता है.  

HDFC Bank और LTIMindtree
एक मीडिया रिपोर्ट में कैपिटल मार्केट कंपनी रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) के हवाले से दिवाली के मौके पर तेजी की संभावना वाले कुछ शेयरों का जिक्र है. इस लिस्ट में वैसे तो कई नाम हैं, लेकिन हम 5 की बात करते हैं. HDFC Bank को रिलायंस सिक्योरिटीज ने 1,775 रुपए के Target Price पर खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल बैंक का शेयर 1,495 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि HDFC के साथ मर्जर के बाद बैंक के पास कई रिटेल सेगमेंट में उपस्थिति मजबूत करने का मौका है. इसी तरह, मुहूर्त ट्रेडिंग पर LTIMindtree में निवेश भी शुभ रह सकता है. इस कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है. साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन पिछले कुछ सालों से 18% से ऊपर बना हुआ है. इसी के मद्देनजर रिलायंस सिक्योरिटीज ने इसे 5,925 रुपए के टारगेट प्राइज के साथ खरीदने की सलाह दी है.

Ambuja Cement भी है शामिल
इस लिस्ट में Adani Group की कंपनी Ambuja Cement का नाम भी शामिल है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को 495 रुपए के टारगेट प्राइज के साथ खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल अडानी का ये शेयर 417.95 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. शुक्रवार को यह गिरावट के साथ बंद हुआ था. इसी तरह, रिलायंस सिक्योरिटीज को हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) में भी संभावना दिख रही है. कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में लगी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 3,620 रुपए का Target Price सेट किया है. IDFC First Bank पर भी Muhurat Trading के दौरान दांव लगाया जा सकता है. इस बैंक डिपॉजिट ग्रोथ बढ़ा है. ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को 105 रुपए के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है. अभी ये शेयर 85.50 रुपए पर उपलब्ध है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

12 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

13 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें