✕

होम / बिजनेस / चीन से बढ़ा अमेरिका का विवाद, अब भारत करेगा अमेरिका को लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई

चीन से बढ़ा अमेरिका का विवाद, अब भारत करेगा अमेरिका को लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई

भारतीय कंपनी Munouth ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अमेरिकी कंपनी Anker के साथ लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई के लिए एक समझौता किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे विवाद के कारण भारत को काफी फायदा हो रहा है. एक ओर एप्पल (Apple) भारत को दूसरा सबसे बड़ा iPhone निर्माता बना रहा है. वहीं, अब लिथियम-आयन सेल्स भी भारत से सोर्स किए जाएंगे, जिसके बाद भारत की बैटरी निर्माण इंडस्ट्री में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा. दरअसल, अमेरिकी कंपनी Anker ने भारत कंपनी Munouth ग्रुप से लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई को लेकर एक समझौता किया है. तो आइए आपको इस डील की पूरी जानकारी देते हैं. 

इस समय अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं, जिसका सीधा फायदा भारत को हो सकता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एप्प्ल के चीन से हटकर भारत को दूसरा सबसे बड़ा iPhone निर्माता बनाने के फैसले के बाद, अब लिथियम-आयन सेल्स भी भारत से अमेरिका सोर्स किए जाएंगे. इसके लिए अमेरिका की कंपनी Anker ने चेन्नई स्थित Munouth ग्रुप के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत भारत से लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई होगी. यह कदम बाइडन प्रशासन द्वारा 2026 से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चीन से आयातित लिथियम सेल्स पर 25 प्रतिशत ड्यूटी लगाने के फैसले के बाद उठाया गया है.

एक मिलियन लिथियम सेल्स की सप्लाई
Munouth का 270 MWh का प्लांट, जो आंध्र प्रदेश में स्थित है, Anker को हर महीने एक मिलियन लिथियम सेल्स निर्यात करेगा. यह छह महीने के सौदे का हिस्सा है. Munouth अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अतिरिक्त परीक्षण उपकरण लगाने की प्रक्रिया में है, इसे भारत की प्रारंभिक बैटरी निर्माण इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी जीत बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Munouth Industries Limited के उपाध्यक्ष जसवंत मुनौथ ने जानकारी दी है कि नई बैटरी उत्पादन यूनिट अमेरिका के एक प्रमुख पावर बैंक ब्रैंड को एक मिलियन लिथियम सेल्स की सप्लाई करेगी. अब तक इस ग्राहक को चीन के सप्लायर सेवाएं दे रहे थे. यह सीधे तौर पर 2026 से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चीन से आयातित लिथियम सेल्स पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ का परिणाम है.

भारत को ऐसे होगा फायदा
मुनौथ ने बताया कि सप्लाई 2025 की दूसरी तिमाही से शुरू होगी. यह ऑर्डर भारत में स्थानीय ब्रैंड्स को बैटरी की सप्लाई भारत से कराने का आत्मविश्वास देगा. अंध्र प्रदेश स्थित प्लांट की वर्तमान क्षमता हर महीने 5 लाख सेल्स का उत्पादन करने की है. समझौते के बाद, मुनौथ अपनी क्षमता को पांच गुना बढ़ाकर 20 लाख सेल्स प्रति माह करने की योजना बना रहा है. भारत को इससे काफी फायदा होने वाला है.  मुनौथ ने कहा कि चीन के शीर्ष लिथियम आयन सप्लायर्स के ग्राहक अब भारत का रुख कर रहे हैं ताकि चीन से आयात पर लगाए गए भारी शुल्क से बचा जा सके. हमारे सहयोगी, जो चीन के शीर्ष तीन लिथियम आयन सप्लायर्स में से एक हैं, उनके ग्राहक यह जानना चाहते थे कि क्या भारत लिथियम-आयन सेल्स की सप्लाई कर सकता है. यह बदलाव भारत की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो वैश्विक बाजार में चीन का मजबूत विकल्प बनने की दिशा में अग्रसर है. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago