होम / बिजनेस / डिजिटल पेमेंट दिग्गज PhonePe के IPO को सेबी की मंजूरी, 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

डिजिटल पेमेंट दिग्गज PhonePe के IPO को सेबी की मंजूरी, 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

PhonePe का प्रस्तावित 12,000 करोड़ रुपये का आईपीओ कंपनी के लिए शेयर बाजार में एंट्री का बड़ा कदम है और निवेशकों के लिए एक नए फिनटेक लीडर में हिस्सेदारी लेने का मौका भी देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी PhonePe अब निवेशकों को कमाई का मौका देने की तैयारी में है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली इस फिनटेक कंपनी को अपने प्रस्तावित 12,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है. माना जा रहा है कि यह किसी भारतीय स्टार्टअप का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार डेब्यू हो सकता है.

PhonePe को सेबी की हरी झंडी

PhonePe ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है. कंपनी को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल चुकी है. इस आईपीओ के जरिए करीब 1.3 अरब डॉलर यानी लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. तय आकार में आने पर यह स्टार्टअप सेक्टर के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा.

OFS के जरिए आएगा आईपीओ

यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में लाया जाएगा. इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक अपने हिस्से के शेयर बेचेंगे और आईपीओ से मिलने वाली राशि कंपनी के पास नहीं जाएगी. सूत्रों के मुताबिक Walmart, Tiger Global और Microsoft जैसे बड़े निवेशक इस इश्यू में अपने कुछ शेयर बेच सकते हैं. PhonePe ने सितंबर 2025 में गोपनीय तरीके से सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था और अब जल्द ही अपडेटेड दस्तावेज जमा किए जाएंगे.

कब आ सकता है PhonePe का आईपीओ

बाजार से जुड़ी जानकारी के अनुसार PhonePe का आईपीओ अप्रैल 2026 तक आ सकता है. कंपनी ने हाल के वर्षों में सिंगापुर से भारत में अपना मुख्यालय शिफ्ट किया है, जिससे लिस्टिंग का रास्ता साफ हुआ. डिजिटल पेमेंट के अलावा कंपनी ने बीमा, वेल्थ मैनेजमेंट, लोन और स्टॉक ब्रोकिंग जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार किया है.

फिनटेक सेक्टर में मजबूत पकड़

PhonePe भारत के तेजी से बढ़ते फिनटेक बाजार में Google Pay और Paytm जैसे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है. देश में डिजिटल पेमेंट का दायरा लगातार बढ़ रहा है और बड़ी आबादी अब भी औपचारिक बैंकिंग सेवाओं से पूरी तरह नहीं जुड़ी है. ऐसे में PhonePe जैसी कंपनियों के लिए ग्रोथ की संभावनाएं काफी मजबूत मानी जा रही हैं.

निवेशकों के लिए कितना आकर्षक होगा इश्यू

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत बिजनेस मॉडल, बड़ा यूजर बेस और बढ़ता डिजिटल पेमेंट बाजार इस आईपीओ को निवेशकों के लिए आकर्षक बना सकता है. हालांकि बाजार की अस्थिरता और बढ़ती प्रतिस्पर्धा कंपनी के सामने चुनौतियां भी खड़ी कर सकती हैं.

ये आईपीओ भी कतार में

PhonePe के अलावा SaaS कंपनी Amagi Media Labs, लॉजिस्टिक्स फर्म Shadowfax, क्विक-कॉमर्स स्टार्टअप Zepto और OYO भी आईपीओ की तैयारी में हैं. वहीं Walmart की एक और बड़ी कंपनी Flipkart भी इस साल शेयर बाजार में उतर सकती है. हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते कई स्टार्टअप्स ने अपने वैल्यूएशन लक्ष्य कम किए हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अप्रैल में बढ़ा भारत का व्यापार घाटा, सोने के आयात पर सख्ती से चालू खाता घाटे को मिल सकती है राहत: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सोने के आयात पर सख्ती के चलते चालू खाता घाटा (CAD) कुछ हद तक कम हो सकता है. बैंक ने वित्त वर्ष 2027 के लिए CAD का अनुमान GDP के 1.8 प्रतिशत से घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 hour ago

अब नए हाथों में होगी RBL Bank की कमान, Emirates NBD को मिली 74% हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति

RBL Bank के अनुसार, यह निवेश प्राथमिक पूंजी निवेश के रूप में किया जाएगा. Emirates NBD Bank तरजीही निर्गम के जरिए 280 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 959,045,636 इक्विटी शेयर खरीदेगा.

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर फूटा गिग वर्कर्स का गुस्सा, देशभर में 5 घंटे की हड़ताल

वर्कर्स ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द राहत नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है.

4 hours ago

Sammaan Capital में बड़ा बदलाव: IHC बना प्रमोटर, बोर्ड में नए डायरेक्टर बने अल्विन दिनेश क्रास्टा

IHC के नियंत्रण में आने के बाद Sammaan Capital के लिए यह कदम रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति, वैश्विक पहुंच और तकनीकी क्षमताओं में बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद है.

5 hours ago

वैश्विक संकट के बीच भी भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, अप्रैल में 13.8% की छलांग

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में भारत का वस्तु निर्यात 13.8% बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले चार वर्षों का सर्वोच्च स्तर है.

6 hours ago

बड़ी खबरें