✕

होम / बिजनेस / 'धक-धक' गर्ल Madhuri Dixit इस कंपनी पर हुई फिदा, IPO से पहले ही खरीदे करोड़ों के शेयर

'धक-धक' गर्ल Madhuri Dixit इस कंपनी पर हुई फिदा, IPO से पहले ही खरीदे करोड़ों के शेयर

बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित ने यह सौदा रितेश मालिक के साथ मिलकर सेकेंडरी मार्केट से किया है. स्विगी का IPO करीब 11,000 करोड़ रुपये का हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के आईपीओ (Swiggy IPO) को लेकर मार्केट में हलचल तेज हो गई है. कंपनी इस साल के अंत तक अपना करीब 11,000 करोड़ रुपये का आईपीओ मार्केट में उतारने वाली है. अब जानकारी सामने आई है कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने आईपीओ से पहले ही स्विगी (Swiggy) पर दाव खेल दिया है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने स्विगी के करोड़ों रुपये के शेयर खरीदे हैं.

345 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से की यह डील

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि माधुरी दीक्षित ने 345 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से यह डील की है. बॉलीवुड की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित ने यह सौदा इनोव8 (Innov8) के फाउंडर रितेश मालिक के साथ मिलकर सेकेंडरी मार्केट से किया है. इनोव8 एक को-वर्किंग स्पेस कंपनी है, जिसे बाद में ओयो (Oyo) ने खरीद लिया था. माधुरी दीक्षित और रितेश मालिक ने करीब 3 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. इन दोनों ने अपने-अपने 1.5 करोड़ रुपये लगाए हैं. यह दोनों आम तौर पर डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ मिलकर निवेश करते हैं. सूत्रों ने जानकारी दी है कि इन्होंने स्विगी के इनवेस्टमेंट बैंकर अवेंडस (Avendus) की मदद से यह लेनदेन किया है.

लिस्ट न हुई कंपनियों में तलाश रहे निवेश की संभावना 

सेकेंडरी ट्रांजेक्शन तब होता है, जब किसी कंपनी का कोई वर्तमान निवेशक अपने शेयर बेचना चाहे. इस डील में कंपनी की कोई भूमिका नहीं होती है. श्रीराम नेने ने कहा कि अमेरिका में स्टार्टअप सिस्टम बूम कर चुका है. भारत में अभी इसकी शुरुआत है. माधुरी दीक्षित और मैं मिलकर ऐसी कंपनियों में संभावनाएं तलाश रहे हैं, जो अभी तक लिस्ट नहीं हुई हैं. ज्यादातर निवेश सिर्फ आर्थिक हैं. कुछ जगहों पर हम रणनीतिक रूप से भी कंपनी में शामिल हैं. हालांकि, फिलहाल हम किसी कंपनी का नाम नहीं लेना चाहते. इस मसले पर स्विगी ने भी फिलहाल कोई और जानकारी नहीं दी है.

अमिताभ बच्चन भी खरीद चुके हैं शेयर

दीक्षित दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने आईपीओ से पहले स्विगी के शेयर खरीदे हैं. अगस्त में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर कंपनी में शेयर खरीदे और उन निवेशकों की बढ़ती सूची का हिस्सा बन गए जो ज़ोमैटो से परे विविधता लाने की तलाश में हैं. निवेशक ऐसी कंपनी की तलाश कर रहे हैं जो जोमैटो जैसा ही रिटर्न दे सके. कतार में लगे कई पारिवारिक अधिकारियों का मानना है कि स्विगी भी बड़े रिटर्न दे सकती है. भारत में फूड डिलीवरी बाजार एकाधिकार है जिसमें ज़ोमैटो और स्विगी दोनों मिलकर पूरे उद्योग का करीब 90-95 प्रतिशत हिस्सा नियंत्रित करते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago