होम / बिजनेस / DGCI ने फर्जी जीपीएस लोकेशन को लेकर इन्‍हें किया अलर्ट, जानिए क्‍या है ये पूरा मामला?

DGCI ने फर्जी जीपीएस लोकेशन को लेकर इन्‍हें किया अलर्ट, जानिए क्‍या है ये पूरा मामला?

दरअसल हाल ही में मीडिल ईस्‍ट में विमानों को फर्जी जीपीएस के जरिए रास्‍ते से भटकाने की कोशिश की गई थी. इसी के बाद ये कदम उठाया गया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

DGCI (Director General of Civil Aviation) ने हाल ही में मीडिल ईस्‍ट में आए एक मामले को लेकर सभी एयरलाइनों से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चेताया है. DGCI ने कहा है कि फर्जी जीपीएस सिस्‍टम से सभी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. दरअसल फर्जी जीपीएस सिस्‍टम किसी भी विमान में मौजूद जीपीएस सिस्‍टम पर हावी हो जाता है और विमान को रास्‍ता भटका देता है. 

आखिर क्‍या है पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसारए दरअसल कुछ सप्‍ताह पहले ये देखने में आया कि मीडिल ईस्‍ट के क्षेत्र में आसमान में उड़ रहे विमानों को फर्जी जीपीएस के जरिए रास्‍ता भटका दिया. ऐसा यात्री और कमर्शियल दोनों तरह की फ्लाइट के साथ हुआ. भारत में विमानों को मैप की सर्विस एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करती है.  इस संबंध में डीजीसीए की ओर से 4 अक्‍टूबर को एक समिति का गठन भी किया गया था. तब से ये समिति ऑपरेटरों को अलर्ट करने के साथ-साथ दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर चुकी है. 

AAI और एयरलाइन की जिम्‍मेदारियां की गई हैं तय 
इस समिति ने मामले की जांच करते हुये AAI और एयरलाइन कंपनियों की भूमिकाओं को भी तय कर दिया है. समिति इस खतरे से एक व्‍यस्थित तरीके से निपटना चाह रही है. DGCI का पत्र समिति की इस मामले में की गई सिफारिश के आधार पर है, जिससे इस मामले में एक्‍सपर्ट तरीके के साथ निपटा जा सके. साथ ही इस संबंध में सभी तरह की तैयारियों को पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है. 

AAI को बनाना होगा मॉनिटरिंग सिस्‍टम 
समिति की सिफारिशों के बाद DGCI ने जो पत्र जारी किया है उसके अनुसार इस तरह की स्थिति सामने आने के बाद उससे निपटने के लिए थ्रेट मॉनिटरिंग एंड एनॉलिसिस सिस्‍टम बनाने को भी कहा गया है, जिसमें उन्‍हें नियामक के संपर्क में रहते हुए ये काम करना होगा.  इन तैयारियों का एक ही मकसद है कि अगर इस तरह का खतरा पैदा होता है तो उससे समय रहते कैसे वैज्ञानिक तरीके से निपटा जा सके. ऐसे वक्‍त में जरूरी ये है कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो उससे तैयारियों के साथ निप्‍टा जा सके. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 minutes ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

38 minutes ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

3 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

2 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 minutes ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

38 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

3 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

5 hours ago