✕

होम / बिजनेस / फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर, यात्रा से पहले पढ़ लें, वरना पड़ेगा पछताना 

फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर, यात्रा से पहले पढ़ लें, वरना पड़ेगा पछताना 

विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हवाई यात्रियों के लिए ज़रूरी निर्देश जारी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर है. देश के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट में मास्क को लेकर सख्त रुख अपनाया है. DGCA यात्रियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल (Covid protocol) का पालन करना और विमान के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

उचित सेनिटेशन की व्यवस्था
DGCA की तरफ से कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एयरलाइंस को 16 अगस्त को फिर से विमान के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है. एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी यात्री ठीक से फेस मास्क पहनें और साथ ही विमान कंपनियों को यात्रा के दौरान उनके उचित सेनिटेशन की व्यवस्था करनी होगी.

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई 
डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई यात्री निर्देशों का पालन नहीं करता, तो एयरलाइन द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स में DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अनुपालन की निगरानी के लिए जांच की जाएगी. कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इसे देखते हुए हमने बुधवार को अपने निर्देश दोहराए हैं. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि देश में पिछले 24 घंटों में 9,062 कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं. वर्तमान में सक्रिय केस 1,05,058 हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

16 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

19 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

20 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

20 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

20 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

2 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

16 hours ago