✕

होम / बिजनेस / ऐसे तो यात्रियों का भरोसा खो देगी एयर इंडिया, नॉन-क्वालिफाइड क्रू के साथ उड़ाया विमान

ऐसे तो यात्रियों का भरोसा खो देगी एयर इंडिया, नॉन-क्वालिफाइड क्रू के साथ उड़ाया विमान

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया पिछले कुछ समय से नकारात्मक खबरों के लिए चर्चा में बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयर इंडिया का हर रोज किसी न किसी मुसीबत से सामना हो ही जाता है. अब वह एक ऐसे मामले में फंस गई है, जिससे उस पर यात्रियों का भरोसा डगमगा सकता है. दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉन-क्वालिफाइड क्रू के साथ फ्लाइट ऑपरेट करने मामले में DGCA में एयर इंडिया पर जुर्माना लगाया है. इस तरह की खबरें एयर इंडिया के साथ यात्रा करने वालों का भरोसा डिगा सकती हैं.  

इन पर भी लगा जुर्माना
एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इस मामले में टाटा समूह की एयर इंडिया पर 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. इतना ही नहीं, इस गंभीर गलती के लिए एयर इंडिया के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस और डायरेक्टर ऑफ ट्रेनिंग को भी जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है. डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस पर छह लाख और डायरेक्टर ऑफ ट्रेनिंग पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगा है. 

पहले भी हुई है कार्रवाई
यह कोई पहला मौका नहीं है जब एयर इंडिया पर जुर्माने की कार्रवाई हुई है. इससे पहले, मार्च में पायलटों के रेस्ट पीरियड से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर एयरलाइन पर 80 लाख का जुर्माना लगाया गया था. DGCA का कहना है कि एयर इंडिया लिमिटेड ने एक नॉन-ट्रेनर लाइन कैप्टन द्वारा फ्लाइट का संचालन किया. उसे एक ‘नॉन-लाइन-रिलीज’ फर्स्ट ऑफिसर के साथ जोड़ा गया था. यह एक गंभीर ‘शेड्यूलिंग’ घटना है, जिसके गंभीर सुरक्षा परिणाम हो सकते थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago