होम / बिजनेस / मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, आज किन सेक्टरों में बन सकता है मौका

मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, आज किन सेक्टरों में बन सकता है मौका

बुधवार को BSE का सेंसेक्स 50 अंक बढ़कर 82,276.07 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 58 अंकों की तेजी के साथ 25,482.50 पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद हल्की बढ़त के साथ दिन का अंत किया. दिन की शुरुआत मजबूत तेजी से हुई, लेकिन अमेरिकी बाजार से आई टैरिफ से जुड़ी खबरों ने निवेशकों की धारणा को कुछ कमजोर कर दिया. इसके बावजूद प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 50 अंक बढ़कर 82,276.07 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 58 अंकों की तेजी के साथ 25,482.50 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी रही.

इन दिग्गज शेयरों ने दिया सहारा

बाजार की मजबूती में आईटी और ऑटो शेयरों की अहम भूमिका रही. HCL Technologies, Tata Steel, Tata Consultancy Services, InterGlobe Aviation, Sun Pharmaceutical Industries, Mahindra & Mahindra, Maruti Suzuki और Tech Mahindra के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. दूसरी ओर Reliance Industries, State Bank of India और Adani Ports and Special Economic Zone में दबाव देखने को मिला.

आज इन शेयरों में दिख सकता है दम

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कुछ शेयरों में तकनीकी रूप से मजबूत संकेत मिल रहे हैं. Bajaj Auto, Concord Biotech, Lloyds Metals and Energy, Schaeffler India, Jindal Poly Films और Lakshmi Finance & Industrial Corporation ने अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है. आम तौर पर यह संकेत देता है कि शेयर में खरीदारी की धारणा मजबूत है और आगे भी तेजी जारी रह सकती है.

इन शेयरों में सतर्कता जरूरी

तकनीकी संकेतक MACD के आधार पर कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. Reliance Industries, State Bank of India, Adani Ports and Special Economic Zone, Waaree Energies और GTPL Hathway जैसे शेयरों में दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में निवेशकों को इन काउंटरों में सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है.

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करती है. इसलिए किसी भी शेयर में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना और जोखिम क्षमता का आकलन करना जरूरी है. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो सकता है, ऐसे में सोच-समझकर लिया गया फैसला ही बेहतर रिटर्न दिला सकता है.

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार Sensex की मंथली एक्सपायरी के चलते आज घरेलू बाजार में तेज हलचल के आसार हैं और गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. इंट्रा-डे में खास तौर पर Angel One (स्प्लिट की एक्स-डेट), Sanofi India (Q4 में मुनाफा 32.4% गिरा), KSB (मुनाफा 10.8% बढ़ा), Indian Railway Finance Corporation (OFS अपडेट और $40 करोड़ लोन एग्रीमेंट) और Lupin (जीएसटी जांच) जैसे शेयरों पर नजर रहेगी. इसके अलावा Reliance Industries की सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बदलाव, SBI Life Insurance Company के ₹2.7 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड, Zydus Lifesciences के सेमाग्लूटाइड लॉन्च प्लान, Rail Vikas Nigam को ₹371.69 करोड़ का ऑर्डर, KP Energy और NTPC Green Energy की परियोजनाओं की प्रगति, साथ ही Aditya Infotech में बड़ी ब्लॉक डील्स भी बाजार की दिशा तय कर सकती हैं, इसलिए निवेशक कॉरपोरेट अपडेट्स के आधार पर रणनीति बनाएं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

3 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

3 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

3 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

7 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

7 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

3 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

3 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

3 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

10 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 hours ago