✕

होम / बिजनेस / वैश्विक दबाव के बावजूद कुछ स्टॉक्स ने दिखाई तेजी, जानिए कहां बन रहा मौका

वैश्विक दबाव के बावजूद कुछ स्टॉक्स ने दिखाई तेजी, जानिए कहां बन रहा मौका

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 फीसदी गिरकर 85,213.36 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 26,027.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बीते कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, इसके बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के साफ संकेत उभरकर सामने आए हैं. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव में रहे. डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 फीसदी गिरकर 85,213.36 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 427 अंक से ज्यादा टूटकर 84,840.32 तक पहुंच गया था, हालांकि निचले स्तरों पर खरीदारी से नुकसान की भरपाई हो गई. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 26,027.30 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के शेयरों में मिला-जुला रुख

कल सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में रहे. दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला.

इन शेयरों में दिख रहे तेजी के मजबूत संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज तकनीकी आधार पर Praj Industries, Transformers & Rectifiers, Action Construction Equipment, Ather Energy, Aarti Industries, NBCC और Reliance Infrastructure में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है. खास बात यह है कि इन शेयरों ने अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जिसे आगे की तेजी का संकेत माना जा रहा है.

कुछ स्टॉक्स में बढ़ा गिरावट का खतरा

वहीं MACD जैसे तकनीकी संकेतकों के अनुसार PTC Industries, CCL Products, BSE, Aditya Birla Capital, Emcure Pharmaceuticals, Aditya Birla Retail और New India Assurance के शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. इन स्टॉक्स में आगे दबाव बढ़ सकता है. बाजार फिलहाल उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. ऐसे माहौल में निवेशकों की रणनीति चुनिंदा मजबूत शेयरों पर फोकस करने की होनी चाहिए. Aarti Industries और NBCC जैसे स्टॉक्स में तेजी के संकेत जरूर हैं, लेकिन किसी भी निवेश से पहले जोखिम का आकलन और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.