✕

होम / बिजनेस / कमजोर शुरुआत के बीच बाजार में चुनिंदा शेयरों में हलचल, इन पर रखें नजर

कमजोर शुरुआत के बीच बाजार में चुनिंदा शेयरों में हलचल, इन पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 345.91 अंक टूटकर 84,695.54 के स्तर पर आ गया. वहीं NSE का निफ्टी 100.20 अंक गिरकर 25,942.10 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत दबाव के साथ हुई. सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 345.91 अंक यानी 0.41 फीसदी टूटकर 84,695.54 के स्तर पर आ गया. कारोबार के दौरान यह एक समय 403 अंक से ज्यादा गिरकर 84,637.86 तक पहुंच गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी तीसरे दिन भी नुकसान में रहा और 100.20 अंक यानी 0.38 फीसदी गिरकर 25,942.10 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी एक बार फिर 26,000 के अहम स्तर से नीचे आ गया है. चलिए जानते हैं, आज बाजार में किन शेयरों पर निवेशकों का फोकस रहेगा.

ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर में दबाव

सोमवार के कारोबार में ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार की धारणा पर साफ दिखाई दिया. सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में अडानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा HCL Tech, Power Grid, Trent, Bharat Electronics और Bharti Airtel के शेयरों में भी 1 से 2 फीसदी तक की कमजोरी देखने को मिली, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा.

चुनिंदा शेयरों में दिखी खरीदारी

कमजोर बाजार के माहौल के बावजूद कुछ शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.83 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए, जो सेक्टोरल रोटेशन की ओर इशारा करता है.

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार तकनीकी आधार पर कुछ मिड और स्मॉल कैप शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं. MMTC, HEG, HFCL, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया, Emami और Graphite India जैसे शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह दर्शाता है कि इन शेयरों में आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है.

इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है दबाव

वहीं तकनीकी इंडिकेटर MACD ने कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. IRFC, RVNL, Reliance Infrastructure, Craftsman Automation, Inventurus Knowledge Solutions, Dixon Technologies और Kirloskar Oil जैसे शेयरों में आने वाले दिनों में दबाव बढ़ सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले तकनीकी और फंडामेंटल पहलुओं की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं.

इन पर भी रखें नजर 

बाजार विशेषज्ञों ने बताया है कि आज InterGlobe Aviation के शेयरों पर नजर रहेगी, क्योंकि कंपनी ने हालिया फ्लाइट कैंसलेशन के बाद पायलट्स के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, RVNL भी फोकस में है, क्योंकि कंपनी ओडिशा के कांटाबांजी में 200 वैगन की पीओएच वर्कशॉप बनाने के ₹201.23 करोड़ के ईस्ट कोस्ट रेलवे प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है. नवरत्न PSU Bharat Electronics Ltd को ₹569 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं. Hindalco Industries की सहायक Novelis Inc. में $750 मिलियन का निवेश किया गया है, जिसके तहत 50 लाख शेयर $150 प्रति शेयर की दर से खरीदे गए हैं. Aditya Birla Capital ने अपनी डिजिटल यूनिट में राइट्स इश्यू के जरिए ₹40 करोड़ का निवेश किया है. Waaree Energies की सहायक Waaree Power ने गुजरात के वलसाड में 3.05 GW सालाना क्षमता वाला नया सोलर इन्वर्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया है. Jubilant FoodWorks ने अपनी एसोसिएट कंपनी Hashtag Loyalty Private Ltd में 31.66% हिस्सेदारी ₹641.59 करोड़ में बेच दी है, जिसके बाद यह कंपनी उसकी एसोसिएट नहीं रहेगी.वहीं Lupin Ltd ने चीन की Gan & Lee Pharmaceuticals के साथ डायबिटीज और मोटापे की दवा bofanglutide को लेकर करार किया है, जिससे इसके शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

18 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

18 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

18 hours ago