✕

होम / बिजनेस / Demat Account का बना नया रिकॉर्ड, अगस्त में जुड़े 44.44 लाख नए निवेशक

Demat Account का बना नया रिकॉर्ड, अगस्त में जुड़े 44.44 लाख नए निवेशक

2024 में अब तक लगभग 3.18 करोड़ नए डीमैट अकाउंट्स खोले जा चुके हैं. इसकी 2023 में खोले गए कुल 3.10 करोड़ अकाउंट्स को पार करने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार की तरफ लोगों का रुझान बढ़ने के कारण देश में डीमैट खातों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. अगस्त में देश में 40 लाख से ज्यादा नए डीमैट अकाउंट खुले हैं, जिसके कारण कुल डीमैट खातों की संख्या 17 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) में 31 अगस्त तक कुल डीमैट खातों की संख्या 17.1 करोड़ थी.

हर महीने 40 लाख नए डीमैट अकाउंट खुल रहे

2024 की शुरुआत से अब तक हर महीने करीब 40 लाख नए डीमैट अकाउंट खुल रहे हैं. चालू वर्ष के शुरुआती आठ महीनों में करीब 3.2 करोड़ डीमैट अकाउंट खुल चुके हैं. बड़ी संख्या में डीमैट अकाउंट खुलने की वजह इस कैलेंडर वर्ष में नए आईपीओ का आना भी है. करीब 50 से अधिक कंपनियां 2024 की शुरुआत से 31 अगस्त तक आईपीओ के जरिए 53,419 करोड़ रुपए जुटा चुकी हैं.

IPO को लेकर बढ़ रहा है क्रेज

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ओर से की गई स्टडी में कहा गया था कि बड़ी संख्या में निवेशक केवल आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए डीमैट खाते खोल रहे हैं. स्टडी में बताया गया था कि अप्रैल 2021 से लेकर दिसंबर 2023 तक आईपीओ के आवेदन के लिए उपयोग किए गए डीमैट में से करीब आधे महामारी के बाद खोले गए हैं.

इस साल अब तक 15% उछला बाजार

2024 में शेयर बाजार ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक निफ्टी करीब 15 फीसदी और बीते एक साल में 27 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. वहीं, सेंसेक्स इस साल की शुरुआत से अब तक 13 फीसदी का रिटर्न दिया है और बीते एक साल में यह 24 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है. भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है. वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8.2 फीसदी थी, जो कि वित्त वर्ष 2024-25 में 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें