होम / बिजनेस / शेयर बाजर में ट्रेडिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर, बस 2 दिन बचे हैं आपके पास

शेयर बाजर में ट्रेडिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर, बस 2 दिन बचे हैं आपके पास

Demat Account KYC: डीमैट अकाउंट की KYC तभी पूरी मानी जाएगी, जब उसमें 6 जानकारियां हों.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: ट्रेडिंग करने वालों के लिए सबसे जरूरी खबर. अब आपके पास सिर्फ 2 दिन बचे हैं. समय रहते इसे पूरा कर लीजिए, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. हम बात कर रहे हैं आपके डीमैट अकाउंट से जुड़ी हुई बड़ी खबर को लेकर. डीमैट अकाउंट का KYC करवाना अनिवार्य है और इसके लिए आखिरी तारीख 30 जून है. आपको बता दें कि डीमैट अकाउंट के जरिए ही कोई शेयर खरीद और बेच सकता है.

KYC के लिए 6 जानकारियां जरूरी
बहुत से ऐसे डीमैट अकाउंट हैं, जिनकी KYC नहीं हुई है. डीमैट अकाउंट की KYC तभी पूरी मानी जाएगी, जब उसमें 6 जानकारियां हों. ये जानकारियां हैं: अकाउंट होल्डर का नाम, उनका असली पता, उनका पैन नंबर, उनका वेरिफाइड मोबाइल नंबर, उनकी वर्किंग ईमेल ID और उनकी आय. जिस डीमैट अकाउंट में ये 6 जानकारियां होंगी, उनकी ही KYC पूरी मानी जाएगी. जिस डीमैट अकाउंट में ये जानकारियां अभी तक नहीं हैं, उन्हें 30 जून तक का समय दिया गया है. यदि ऐसा नहीं कर पाएंगे तो 1 जुलाई से आपका अकाउंट फ्रीज हो जाएगा और आप ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे.

1 जून, 2021 से ही अनिवार्य
आपको बता दें कि 1 जून, 2021 से ही इसे सभी डीमैट खातों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. जो डीमैट अकाउंट नए खुल रहे हैं, उनकी KYC पूरी है, पर उसके पहले के कई ऐसे खाते हैं, जिनमें इन 6 जानकारियों में से कई मिसिंग हैं. सभी ब्रोकरेज हाउस अपने क्लाइंट को KYC कराने की ऑनलाइन सुविधा दे रही है.

आधार-पैन लिंक करना भी जरूरी
जिन लोगों का आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं है, उन्हें भी ऐसा करने के लिए 30 जून, 2022 तक समय दिया गया है. यदि आप समय रहते ऐसा कर लेते हैं तो आपको 500 रुपये फीस देनी होगी. यदि आप ऐसा करने से चूक गए तो आपको 1000 रुपये फीस देनी होगी. इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर आप आसानी से आधार और पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

14 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

16 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

18 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

18 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

14 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

21 hours ago