होम / बिजनेस / वर्क फ्रॉम होम से है प्यार, तो ये दिग्गज कंपनी करेगी प्रमोशन से इंकार; कर्मचारियों में खौफ

वर्क फ्रॉम होम से है प्यार, तो ये दिग्गज कंपनी करेगी प्रमोशन से इंकार; कर्मचारियों में खौफ

कोरोना काल में कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो दी थी, लेकिन अब वो इसके पक्ष में नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना काल में 'वर्क फ्रॉम होम' के कल्चर ने काफी जोर पकड़ा था, लेकिन अब कंपनियां इसे लेकर सख्ती दिखा रही हैं. अधिकांश कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर पर बैठकर काम करने की आदत छोड़कर ऑफिस आने को कहा है और ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है. इस बीच, दिग्गज कंपनी डेल (Dell) रिमोट वर्कर्स के लिए अपनी नीति में बदलाव की घोषणा की है. कंपनी ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि जब तक कर्मचारी हाइब्रिड वर्क कामॉडल नहीं अपनाते, तब तक वे प्रमोशन के पात्र नहीं होंगे. 

3 दिन आना होगा ऑफिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेल की नई नीति हाइब्रिड कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने का आदेश देती है. कंपनी द्वारा अपने रिमोट वर्कर्स को जारी किए गए मेमो में कहा गया है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए उन्हें हाइब्रिड ऑनसाइट मॉडल पर शिफ्ट होना पड़ेगा. मेमो में कहा गया है कि रिमोट टीम के सदस्यों के लिए, ट्रेड-ऑफ को समझना महत्वपूर्ण है: कंपनी में नई भूमिकाओं के लिए आवेदन करने सहित करियर में उन्नति के लिए टीम के सदस्य को हाइब्रिड ऑनसाइट के रूप में पुनः वर्गीकृत करने की आवश्यकता होगी.

चिंता में डूबे कर्मचारी
कंपनी के इस रुख से कर्मचारियों में चिंता का माहौल है, क्योंकि ऑफिस न जाने पर उनका करियर प्रभावित हो सकता है. कंपनी की नीति से स्पष्ट है कि उसकी बात न मानने वालों को प्रमोशन नहीं मिलेगा. बता दें कि  कोरोना महामारी के समय डेल ने भी कई दूसरी कंपनियों की तरह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी थी. उस समय करीब 60% डेल कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे. लेकिन कोरोना खत्म होने के बाद कंपनी ने अपनी वर्क-फ्रॉम-होम पॉलिसी को बदल दिया है. अब सभी के लिए ऑफिस आना अनिवार्य किया गया है. 

CEO ने गिनाए थे फायदे  
TCS सहित तमाम दूसरी IT कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाना शुरू कर दिया है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और एमडी के कृतिवासन (K Krithivasan) ने हाल ही में कहा था कि वह कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं हैं. वह चाहते हैं कि कर्मचारी ऑफिस आकर काम करें और अपने सीनियर्स से कुछ सीखें. ऑफिस में कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत से टीम बिल्डिंग होती है. यदि कर्मचारी ऑफिस से काम नहीं करेंगे, तो वे कंपनी की वैल्यू से परिचित नहीं हो पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि वीडियो कांफ्रेंसिंग एक अच्छा टूल है, लेकिन यह आमने-सामने बातचीत करने से बेहतर नहीं है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

1 hour ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

1 hour ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

2 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

3 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

2 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

1 hour ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

7 hours ago