होम / बिजनेस / Delhi Excise Liquor Scam: अमित अरोड़ा को मिली 14 दिनों की अंतरिम जमानत  

Delhi Excise Liquor Scam: अमित अरोड़ा को मिली 14 दिनों की अंतरिम जमानत  

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा को पत्नी के इलाज के लिए जमानत दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले (Delhi Excise Liquor Scam) के आरोपी अमित अरोड़ा 14 दिनों की अंतरिम जमानत मिल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर अमित की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है. दरअसल, अमित अरोड़ा की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है और उनकी सर्जरी होनी है. इसी आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. बता दें कि आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छह लोगों को सह-आरोपी बनाया है, उसमें अमित अरोड़ा का नाम भी शामिल है.

ED का विरोध दरकिनार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने अमित अरोड़ा की अंतरिम जमानत याचिका का विरोध किया था, लेकिन राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के विरोध को दरकिनार करते हुए जमानत मंजूर कर दी. अरोड़ा के वकील उज्जवल आनंद शर्मा ने बताया कि उनके मुवक्किल को अपनी पत्नी की सर्जरी के लिए 13 फरवरी तक जमानत मिली है और उसके बाद वह जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर कर देंगे.  

पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी
इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल 17 अगस्त को आईपीसी की धारा 120बी, धारा 447ए और पीसी अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज FIR में अमित अरोड़ा को नामजद किया था. इसके बाद ED ने 22 अगस्त को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 3 और 4 के तहत ECIR दर्ज की और 29 नवंबर को अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में अरोड़ा का नाम शामिल नहीं किया है.

कोर्ट ने पूछा था सवाल
30 नवंबर को जब आबकारी नीति या शराब घोटाले में गिरफ्तार अमित अरोड़ा को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, तब ED ने 14 दिनों की हिरासत मांगी थी. ईडी ने कहा था कि पूरे प्रकरण के किकबैक में अरोड़ा का बड़ा रोल है. वहीं अमित अरोड़ा के वकील ने कहा था कि उनके मुवक्किल 22 बार जांच में ईडी के सामने वो पेश हुए हैं. उन्हें फोन करके बुलाया जाता था, तब भी वो आते रहे. इस पर कोर्ट ने ईडी से पूछा कि 22 बार पूछताछ के बाद हिरासत की क्या जरूरत रह जाती है. हालांकि, 14 दिसंबर को अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

20 minutes ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

29 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

20 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.