होम / बिजनेस / शराब के शौकीनों के 'अच्छे दिन' खत्म! नई आबकारी नीति लागू, जानिए क्या होगा इसका इम्पैक्ट

शराब के शौकीनों के 'अच्छे दिन' खत्म! नई आबकारी नीति लागू, जानिए क्या होगा इसका इम्पैक्ट

आपको बता दें कि 17 नवंबर, 2021 के बाद से दिल्ली में नई आबकारी नीति के तहत कई निजी दुकानों को शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दिल्ली में शराब के शौकीनों को झटका लगा है. यहां, आज यानी गुरुवार से पुरानी आबकारी नीति बहाल हो गई. पुरानी आबकारी नीति बहाल होते ही बाजार में सभी प्राइवेट ठेके बंद हो गए. अब शराब बिक्री के लिए सिर्फ सरकारी दुकानें ही खुलेंगी. सरकारी दावे के अनुसार शहर में 300 ठेके तैयार किए गए हैं, जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े.

पुरानी आबकारी नीति बहाल होने का असर
आपको बता दें कि 17 नवंबर, 2021 के बाद से दिल्ली में नई आबकारी नीति के तहत कई निजी दुकानों को शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए गए थे, लेकिन अब लाइसेंस की अवधि खत्म हो गई है और इसके साथ ही नई नीति भी वापस ले ली गई.

- पुरानी नीति लागू होते ही जो सबसे पहला नुकसान हुआ कि जितनी नई निजी दुकानें खुली थीं, वे सभी बंद करनी पड़ीं.

- पुरानी नीति लागू होने के बाद ग्राहकों को जो दूसरा नुकसान हुआ, वो है- डिस्काउंट का बंद होना. कई निजी दुकानें शराब पर ग्राहकों को डिस्काउंट दे रही थीं, लेकिन सरकारी दुकानों में कोई डिस्काउंट नहीं दिया जाता. निजी दुकानों के बंद होते ही डिस्काउंट कल्चर भी बंद हो गया.

बुधवार को लग गई भारी भीड़
बुधवार को शहर में इसका असर भी देखने को मिला. आखिरी दिन निजी दुकानें स्टॉक क्लियर कर रही थीं, जिसके कारण शराब पर भारी डिस्काउंट मिल रहा था. इस कारण कई दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं. शराब के शौकीन इस मौके को हाथ से गंवाना नहीं चाहते थे.

अभी क्या है स्थिति
एक आबकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार की योजना 500 सरकारी दुकानें खोलने की हैं. फिलहाल 300 सरकारी दुकानों की व्यवस्था की गई है. इतना ही नहीं, आबकारी विभाग अपना एक ऐप भी लॉन्च करेगा, जिसमें ग्राहकों को उनके आस-पास के ठेकों की जानकारी भी मिल जाएगी.

भाजपा पर लगाया था आरोप
मनीष सिसोदिया ने नई आबकारी नीति वापस लेने के साथ ही भाजपा पर शराब की कमी पैदा करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा थ, "वे शराब की कमी पैदा करना चाहते हैं ताकि दिल्ली में शराब का अवैध व्यापार कर सकें, जैसा कि वे गुजरात में कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे."

VIDEO : कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago