✕

होम / बिजनेस / रक्षा मंत्रालय ने L&T के साथ की 7,628 करोड़ रुपये की डील, आर्मी को मिलेंगे K9 VAJRA-T तोप

रक्षा मंत्रालय ने L&T के साथ की 7,628 करोड़ रुपये की डील, आर्मी को मिलेंगे K9 VAJRA-T तोप

इस खरीद का मकसद चीन से लगी सीमाओं पर सेनाओं को पहले से ज्यादा ताकत देना है, भारत के पास पहले से यह गन मौजूद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रक्षा मंत्रालय ने एलएंडटी (L&T) के साथ एक बड़े समझौते की घोषणा की है. रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, मंत्रालय और एलएंडटी के बीच इस कॉन्ट्रैक्ट पर 20 दिसंबर को हस्ताक्षर किए गए. यह कॉन्ट्रैक्ट 155 एमएम/52 कैलीबर के-9 वज्र टी सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रैक्ट आर्टिलरी गन को खरीदने के लिए किया गया, यह डील 7,628 करोड़ रुपये में हुई है. इस कॉन्ट्रैक्ट पर रक्षा मंत्रालय और एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए.

रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस खरीद से भारतीय सेना की ताकत में बढ़ोतरी होगी और इसकी मदद से भारतीय सेना के तोपखाने के आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा. मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की मदद से 4 साल की अवधि में 9 लाख से अधिक मानव-दिवस के बराबर रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही इसमें कई और इंडस्ट्रीज (MSME) के लिए अवसर मिलेंगे. रिलीज के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पहल की दिशा में ही है.

पिछले हफ्ते ही कैबिनेट कमेटी ने 100 अतिरिक्त के-9 वज्र की खरीद को मंजूरी दी थी. इस खरीद का मकसद चीन से लगी सीमाओं पर सेनाओं को पहले से ज्यादा ताकत देना है, भारत के पास पहले से यह गन मौजूद है. चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच के-9 वज्र को लद्दाख जैसे ठंडे इलाकों के हिसाब से तैयार कर तैनात किया गया था.

दुश्मन के ठिकानों को मार गिराने में सक्षम

यह लंबी दूरी पर सटीक और घातक मारक क्षमता के जरिए गहराई तक वार करने में सक्षम होगी. यह ऊंचाई वाले इलाकों में माइनस डिग्री तापमान पर भी पूरी क्षमता से फायरिंग करने और सेना की जरूरत के मुताबिक सभी तरह के ऑपरेशन करने में सक्षम है. यह परियोजना मेक इन इंडिया योजना के तहत चार साल की अवधि में 9 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करेगी.

K9 वज्र टी का इस्तेमाल भारतीय सेना विभिन्न युद्ध अभियानों में कर सकती है. जैसे कि इस तोप का इस्तेमाल सीमा सुरक्षा के लिए किया जा सकता है, जहां यह दुश्मन के ठिकानों को मार गिराने में सक्षम होगी. साथ ही आंतरिक सुरक्षा में यह आतंकवादियों और अन्य खतरों को मार गिराने में सक्षम होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago