होम / बिजनेस / Deel ने लॉन्च किया 15 मिलियन डॉलर का ग्लोबल स्टार्टअप टूर्नामेंट

Deel ने लॉन्च किया 15 मिलियन डॉलर का ग्लोबल स्टार्टअप टूर्नामेंट

Deel की ‘The Pitch’ पहल वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम में फंडिंग और अवसरों तक पहुंच के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

वैश्विक HR और पेरोल प्लेटफॉर्म Deel ने आज ‘The Pitch’ के लॉन्च की घोषणा की है. यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के सबसे होनहार सीड-स्टेज स्टार्टअप्स की पहचान करना, उन्हें आगे बढ़ाना और फंडिंग उपलब्ध कराना है. Deel अपने वैश्विक नेटवर्क का उपयोग करते हुए उन संस्थापकों को मंच देना चाहता है, जिनकी पहचान उनके विचार और क्षमता से हो, न कि भौगोलिक स्थिति या नेटवर्क से.

7 क्षेत्रों में 20,000 से ज्यादा स्टार्टअप्स होंगे शामिल 

‘The Pitch’ प्रतियोगिता में दुनिया के सात प्रमुख क्षेत्रों से 20,000 से अधिक स्टार्टअप्स के भाग लेने की उम्मीद है. इस पहल के तहत कुल 15 मिलियन डॉलर तक का निवेश पूल रखा गया है. प्रतियोगिता के अंत में 100 क्षेत्रीय विजेताओं को 50,000 डॉलर का निवेश मिलेगा, जबकि 10 वैश्विक विजेताओं को अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए 1 मिलियन डॉलर का निवेश दिया जाएगा.

ग्लोबल वेंचर कैपिटल के लिए नया मानक

पारंपरिक वेंचर कैपिटल मॉडल अक्सर स्थानीय नेटवर्क और सीमित पहुंच पर निर्भर होते हैं. Deel का ‘The Pitch’ इन सीमाओं को तोड़ते हुए एक हाई-स्टेक्स ग्लोबल टूर्नामेंट और विशेषज्ञ मूल्यांकन प्रणाली को जोड़ता है, जो विभिन्न डेटा पॉइंट्स के आधार पर उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स की पहचान करता है. सिर्फ 0.05 प्रतिशत के अंतिम चयन दर के साथ, ‘The Pitch’ को दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप एक्सेलेरेटर्स से भी अधिक चयनात्मक बताया जा रहा है.

आवेदन प्रक्रिया शुरू

सोमवार से दुनिया भर के सीड-स्टेज फाउंडर्स इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं.  आवेदन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश और इवेंट लाइवस्ट्रीम से जुड़ी पूरी जानकारी Deel Pitch पेज पर उपलब्ध है. चयन प्रक्रिया के तहत तेल अवीव, दुबई, सिंगापुर, न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन और बर्लिन जैसे प्रमुख टेक हब्स में 7 इन-पर्सन रीजनल फाइनल्स आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद मई 2026 में ग्लोबल फिनाले का आयोजन किया जाएगा.

बड़े संस्थानों का समर्थन

इस प्रतियोगिता को J.P. Morgan प्रस्तुत कर रहा है. इसके अलावा a16z, dLocal, Google, Orrick, Prodware, Ribbit Ventures और Stripe जैसे प्रमुख वैश्विक संस्थान भी इस पहल के भागीदार और समर्थक हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

15 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

18 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

15 hours ago