होम / बिजनेस / DCX Systems का IPO ग्रे मार्केट में भी छाया, लेकिन क्या आपको पैसे लगाने चाहिए?
DCX Systems का IPO ग्रे मार्केट में भी छाया, लेकिन क्या आपको पैसे लगाने चाहिए?
BSE और NSE पर 11 नवंबर को इसकी लिस्टिंग होगी. ये कंपनी भारत में इलेक्ट्रॉनिक सब सिस्टम और केबल हारनेस वाली लीडिंग कंपनी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: सोमवार को खुले DCX Systems Ltd (DCX) के IPO को पहले दिन शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ये इश्यू पहले ही दिन दोगुने से ज्यादा (2.11x) भर गया. आज इसका दूसरा दिन है, इसमें 2 नवंबर तक पैसा लगाया जा सकता है. लेकिन क्या आपको इसमें पैसे लगाने चाहिए, ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
DCX Systems का IPO
500 करोड़ रुपये के DCX Systems के IPO का प्राइस बैंड 197-207 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. निवेशक कम से कम 72 शेयरों के लॉट साइज और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं. रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश 72 शेयरों के प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 14,904 रुपये है. एक रिटेल निवेशक 1,93,752 रुपये की राशि के लिए 13 लॉट या 936 शेयरों के लिए आवेदन कर सकता है.
ग्रे मार्केट में प्रीमियम
इस इश्यू को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल तक ग्रे मार्केट प्रीमियम 70 रुपये था, जबकि आज 74 रुपये रहो चुका है. BSE और NSE पर 11 नवंबर को इसकी लिस्टिंग होगी. ये कंपनी भारत में इलेक्ट्रॉनिक सब सिस्टम और केबल हारनेस वाली लीडिंग कंपनी है. कंपनी ने इश्यू से पहले एंकर इनवेस्टर से 225 करोड़ रुपये जुटाए हैं. DCX Systems IPO में 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी होंगे और 100 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा.
ब्रोकरेज की सलाह
इस इश्यू के वाजिब वैल्यूएशन, मजबूत ऑर्डर बुक और कैशफ्लो विजिबिलिटी को देखते हुए कई ब्रोकरेज हाउसेज ने सब्सक्राइबर करने की सलाह दी है. मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि हमें रेवेन्यू /भूगोल विविधीकरण, कस्टमर बेस विस्तार और इन-ऑर्गेनिक ग्रोथ पर इसका ध्यान पसंद है, जो आय वृद्धि को मजबूत रख सकता है. इसकी वैल्यू 30.5xFY22 P/E है जो लिस्टेड समकक्षों की तुलना में अच्छा है. डिफेंस शेयरों की चाहत और उस क्षेत्र में लगातार खबरों के प्रवाह को देखते हुए, हमें उम्मीद है कि IPO अच्छा प्रदर्शन करेगा. हम निवेशकों को लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाने की सलाह देते हैं.
ICICI Securities का कहना है कि वित्त वर्ष 20-22 के दौरान, DCX ने CAGR राजस्व, EBITDA, PAT की ग्रोथ 56.6%, 228.3%, 159.5% दर्ज की है. वित्त वर्ष 22 में इसकी ऑर्डर बुक बढ़कर 2,369 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, ऑफसेट के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग के लिए हाई रिस्क पर कम मार्जिन को देखते हुए, भविष्य में मार्जिन में महत्वपूर्ण सुधार देखने की जरूरत है. पोस्ट इश्यू P/E 30.5x FY22 EPS पर डेटा पैटर्न और पारस डिफेंस जैसी कंपनियों की तुलना में अच्छा दिखता है.
VIDEO: इस दिवाली पटाखों के जानलेवा प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं, अपनाएं ये जरूरी 6 टिप्स
टैग्स