✕

होम / बिजनेस / बाजार में बहार, लेकिन यदि इस एग्जिट पोल पर लगी मुहर तो बिखरना भी तय है!

बाजार में बहार, लेकिन यदि इस एग्जिट पोल पर लगी मुहर तो बिखरना भी तय है!

शेयर बाजार इस समय रिकॉर्ड तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन एक एग्जिट पोल ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तमाम एग्जिट पोल्स 'मोदी रिटर्न्स' की बात कर रहे हैं. शेयर बाजार भी ऐसे ही नतीजों की उम्मीद कर रहा है. लिहाजा, लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले आए इन एग्जिट पोल्स ने बाजार का जोश हाई कर दिया है. पिछली सभी गिरावटों की भरपाई करते हुए बाजार रॉकेट की तरह दौड़ रहा है. चुनावी नतीजों से एक दिन पहले सोमवार को मार्केट में तूफानी तेजी है. दोपहर 12 बजे तक BSE सेंसेक्स 2,149.62 अंक (2.91%) चढ़ चुका था. इसी तरह, NSE निफ्टी 659.75 अंकों (2.93%) की मजबूती हासिल कर चुका है. इस बीच, एक एग्जिट पोल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.

इंडिया को मिलेंगी इतनी सीटें
डीबी लाइव (DB LIVE EXIT POLL) ने ऐसा अनुमान जताया है, जिसके सच साबित होने पर बाजार का बिखरना तय है. इस पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है. डीबी लाइव का कहना है कि इंडिया गठबंधन 260 से 290 सीटें हासिल कर सकता है. यानी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का यह गठबंधन जैसे-तैसे केंद्र में सरकार बना लेगा. इस एग्जिट पोल ने भाजपा नेताओं के साथ-साथ निवेशकों को भी टेंशन में डाल देता है. क्योंकि यदि ऐसा होता है, तो बाजार बड़ी गिरावट का सामना कर सकता है. तमाम एक्सपर्ट्स यह कह चुके हैं कि अगर नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं हुए तो बाजार मुश्किल में पड़ सकता है. 

तमाम पोल्स से अलग दावा
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को जारी होंगे. 1 जून को वोटिंग खत्म होने के बाद सामने आए तमाम एग्जिट पोल्स में भाजपा की अगुवाई में NDA की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है. ज़्यादातर पोल्स  NDA 300+ सीटें मिलने की बात कह रहे हैं. टुडेज चाणक्य और सुदर्शन टीवी का तो अनुमान है कि एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. भाजपा ने इन एग्जिट पोल्स के सामने आते ही जीत का जश्न भी मानना शुरू कर दिया है, लेकिन डीबी लाइव (DB LIVE EXIT POLL) ने सबसे अलग दावा करके सबको परेशानी में डाल दिया है.

यूपी से बंगाल तक अच्छे की उम्मीद
इस एग्जिट पोल का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहेगा. DB LIVE का दावा है कि विपक्षी गठबंधन को 32 से 34 सीटें मिल सकती हैं. जबकि NDA गठबंधन को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इतना ही नहीं, डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत अनुमान जताया गया है, जबकि कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. यहां तृणमूल कांग्रेस के 26 से 28 सांसद जीत सकते हैं. बीजेपी को 11 से 13 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है.  

खड़गे ने भी किया था दावा  
इसी तरह, डीबी लाइव का एग्जिट पोल कहता है कि बिहार में भी इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. इंडिया को बिहार में 24 से 26 सीटें मिल सकती हैं. वहीं बीजेपी गठबंधन को महज 14-16 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. इसके अलावा, कर्नाटक में भी कांग्रेस की अगुवाई वाले इस गठबंधन को 18 से 20 मिलने का दावा किया गया है. बता दें कि एक जून को 7वें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीत मिलेंगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago