✕

होम / बिजनेस / जिस सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को दी मौत, कितनी दौलत है उनके पास?

जिस सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को दी मौत, कितनी दौलत है उनके पास?

माधुरी ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को अपनी लग्जरी कार से रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चेन्नई में भी पुणे जैसा हिट एंड रन (Hit & Run Case) का मामला सामने आया है. वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव (Beeda Masthan Rao) की बेटी माधुरी ने अपनी BMW कार से फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई. जबकि उसकी दोस्त कुछ देर तक भीड़ से बहस करती रही और बाद में वो भी वहां से निकल भागी. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर सांसद की बेटी को गिरफ्तार किया, लेकिन थाने से ही उसे जमानत दे दी गई. 

क्या नशे में थी आरोपी?
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सांसद की बेटी माधुरी हादसे के वक्त नशे में थी, इसलिए मौके से फरार हो गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूर्या के रूप में हुई है. सूर्या का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह अपने घर से करीब 2 किमी दूर फुटपाथ पर आकर सो गया. काफी देर तक जब सूर्या घर नहीं आया, तो पत्नी वनिता उसे खोजने निकली. उसे नशे की हालत में सूर्या फुटपाथ पर सोते मिला. इससे पहले कि वो उसे उठाकर घर ले जाती, सांसद की बेटी की तेज रफ़्तार कार ने सूर्या को रौंद दिया. यह घटना सोमवार की शाम बेसेंट नगर-चेन्नई की है.

बिजनेसमैन भी हैं राव
दुर्घटना के बाद सांसद की बेटी तुरंत वहां से भाग निकली, लेकिन उसकी दोस्त कुछ देर तक लोगों से बहस करती रही और बाद में वो भी वहां से भाग खड़ी हुई. मौके पर मौजूद लोगों ने सूर्या को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जब आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की, तो पता चला कि कार BMR (बीदा मस्तान राव) ग्रुप की है और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है. राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव नेता होने के साथ-साथ मशहूर कारोबारी भी हैं. BMR उन्हीं की कंपनी है.  

165 करोड़ की संपत्ति
चेन्नई पुलिस ने आरोपी माधुरी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन थाने से ही उन्हें जमानत मिल गई. बीदा मस्तान राव आंध्र प्रदेश के दिग्गज नेता और मशहूर बिजनेसमैन हैं. चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास 165 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. बीदा मस्तान की कंपनी BMR  सी-फूड इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है. बीदा 2009 से 2019 तक ममता बनर्जी की चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) में रहे. इस दौरान, वह 2009 से 2014 तक आंध्र प्रदेश की कवाली सीट से विधायक रहे. उन्होंने 2019 में YSR कांग्रेस जॉइन की और 2022 में राज्यसभा सांसद बने. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

13 hours ago