होम / बिजनेस / Dalmia सीमेंट द्वारा JP एसोसिएट की संपत्तियों की खरीद को मिली इस आयोग की मंजूरी 

Dalmia सीमेंट द्वारा JP एसोसिएट की संपत्तियों की खरीद को मिली इस आयोग की मंजूरी 

CCI ने इस सौदे को मंजूरी दे दी है, जेपी एसोसिएट की जिन संपत्तियों को खरीदने की मंजूरी दी है वो यूपी, एमपी और छत्‍तीसगढ़ में स्थित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बुधवार को डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उसके सहयोगी की कुछ संपत्तियों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उसके सहयोगी से संबंधित क्लिंकर, सीमेंट और बिजली संयंत्रों के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित संयोजन सीसीआई ने मंजूरी दे दी है. डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. DBL सीमेंट, चीनी और रिफ्रैक्टरी सेवाओं के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय से जुड़ी हुई है. डालमिया भारत लिमिटेड, डालमिया भारत समूह की इकाई है। समूह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में क्लिंकर, ग्रे सीमेंट और थर्मल पावर उत्पादन के निर्माण और बिक्री का कार्य करती है.

सीसीआई का अप्रूवल जरूरी  
एक निश्चित सीमा से अधिक के सौदों को सीसीआई द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्‍यक है. सीसीआई बाजार में होने वाले अनुचित सौदों पर नज़र रखता है और साथ ही बाज़ार में उचित प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है. डालमिया भारत लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (DCBL) ने दिसंबर में जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उसके सहयोगी से क्लिंकर, सीमेंट और बिजली संयंत्रों का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते की घोषणा की  थी, इस कंपनी की कुल सीमेंट क्षमता 9.4 मिलियन टन है और कंपनी की वैल्‍यू ₹5,666 करोड़ है. इसमें 6.7MnT की क्लिंकर क्षमता और 280MW क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र शामिल हैं.

कहां-कहां हैं समूह की संपत्तियां 
जेपी समूह की ये परिसंपत्तियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्थित हैं और इस अधिग्रहण से डालमिया भारत को मध्य क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी. इस समझौते के साथ जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने सीमेंट कारोबार से पूरी तरह विनिवेश करने का फैसला किया है. अतीत में, कर्ज को कम करने के लिए, जयप्रकाश एसोसिएट्स ने 2014 और 2017 के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के पक्ष में 20 एमटीपीए से अधिक सीमेंट क्षमता का विनिवेश किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

13 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

16 hours ago