होम / बिजनेस / वोडाफोन आइडिया के हैं ग्राहक, तो यह खबर पढ़कर बढ़ जाएगी आपकी टेंशन

वोडाफोन आइडिया के हैं ग्राहक, तो यह खबर पढ़कर बढ़ जाएगी आपकी टेंशन

साइबर सुरक्षा शोध कंपनी साइबरएक्स9 ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि वोडाफोन आइडिया के लगभग दो करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा सार्वजनिक हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की प्रणाली में मौजूद खामियों के चलते करीब दो करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया है. हालांकि, कंपनी ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि उसके डेटा में कोई सेंधमारी नहीं हुई.

कॉल से जुड़ी हर बात उजागर 
साइबर सुरक्षा शोध कंपनी साइबरएक्स9 ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि वोडाफोन आइडिया के लगभग दो करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया है. रिपोर्ट बताती है कि प्रणालीगत खामियों की वजह से कंपनी के इन ग्राहकों के कॉल डेटा रिकॉर्ड उजागर हो गए. इसमें कॉल करने का वक्त, कॉल की अवधि, कहां से कॉल किया गया, ग्राहक का पूरा नाम-पता, SMS डिटेल के साथ-साथ वह कॉन्टेक्ट नंबर भी सामने आ गए, जिन पर संदेश भेजे गए थे.

कंपनी को दी गई थी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि साइबरएक्स9 के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने इस बारे में वोडाफोन आइडिया को जानकारी दी थी और कंपनी के एक अधिकारी ने 24 अगस्त को ऐसी समस्या को स्वीकार भी किया था. वहीं, वोडाफोन आइडिया का कहना है कि रिपोर्ट में डेटा में सेंध की बात कही गई है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह रिपोर्ट गलत और दुर्भावनापूर्ण है. कंपनी के पास मजबूत IT सुरक्षा ढांचा है, जिससे हमारे ग्राहकों का डेटा सुरक्षित रहता है.

दो सालों का डेटा हुआ सार्वजनिक 
साइबरएक्स9 की रिपोर्ट में कहा गया है कि लाखों ग्राहकों का कम-से-कम दो सालों का कॉल डेटा और अन्य संवेदनशील जानकारी उजागर हो गई है. ऐसे में संभव है कि कई आपराधिक हैकरों ने उस डेटा को चुरा लिया होगा. बता दें कि डेटा सार्वजनिक होने को लेकर पहले भी कई कंपनियों सवालों के घेरे में आ चुकी हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

10 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

15 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

10 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago