होम / बिजनेस / चालू खाते में फिर घाटा लौटने की आशंका: पहली तिमाही में 13 अरब डॉलर का घाटा संभव - ICRA

चालू खाते में फिर घाटा लौटने की आशंका: पहली तिमाही में 13 अरब डॉलर का घाटा संभव - ICRA

Q4FY25 में 13.5 अरब डॉलर का अप्रत्याशित अधिशेष, लेकिन Q1FY26 में व्यापार घाटा और सेवाओं से कम कमाई बनेगी चुनौती

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की चालू खाते की स्थिति एक बार फिर घाटे की ओर मुड़ सकती है. रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1FY26) में भारत का चालू खाता करीब 13 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 1.3 प्रतिशत घाटे में जा सकता है। इसकी प्रमुख वजह व्यापार घाटे के बढ़ने और सेवाओं से होने वाले अधिशेष में कमी को माना जा रहा है.

हालांकि, वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में चालू खाते में 13.5 अरब डॉलर का अधिशेष रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के 4.6 अरब डॉलर के मुकाबले तीन गुना अधिक है. यह ICRA के पूर्वानुमान (GDP का 0.2%) से भी काफी ऊपर रहा. इस मजबूत प्रदर्शन की वजह प्राथमिक आय के बहाव में अप्रत्याशित गिरावट और सेवाओं से मजबूत कमाई रही.

ICRA की रिपोर्ट में बताया गया कि Q4FY25 में अदृश्य आय (invisibles) से हुई कमाई 28.9% बढ़कर 73 अरब डॉलर हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 56.6 अरब डॉलर थी. इसने 59.5 अरब डॉलर के व्यापार घाटे (Q4FY24 में 52 अरब डॉलर) की भरपाई कर दी और चालू खाते को अधिशेष में बनाए रखा.

Q3FY25 में जहां चालू खाते में 11.3 अरब डॉलर का घाटा रहा था, वहीं Q4 में सभी कारकों - कम व्यापार घाटा, कम प्राथमिक आय बहाव और उच्च सेवाओं से आय - ने इसे अधिशेष में बदल दिया.

ICRA का अनुमान है कि पूरे FY2026 के लिए चालू खाता घाटा GDP का लगभग 1% रहेगा, बशर्ते कच्चे तेल की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहे. एजेंसी ने कहा कि यह घाटा वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद "पूरी तरह प्रबंधनीय" रहेगा.

Q1FY26 में जहां व्यापार घाटे के बढ़ने और सेवाओं के क्षेत्र से आय में संभावित गिरावट की आशंका है, वहीं यह देखना अहम होगा कि भारत के विदेशी निवेश, रेमिटेंस और अन्य माध्यमों से होने वाली आय चालू खाते को कितना संतुलित कर पाएगी।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

13 hours ago

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Flipkart के साथ लॉन्च करेगा Made-in-India फोन

कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ साझेदारी में किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन पेश करेगी, जिनकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य वितरण चैनलों के जरिए की जाएगी.

14 hours ago

GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा. रिफंड समायोजित करने के बाद नेट GST कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

16 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

16 hours ago

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

13 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

18 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

16 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

14 hours ago