होम / बिजनेस / Culture को मिला ₹2 करोड़ का सीड फंडिंग, इंटरेस्ट-बेस्ड सोशल नेटवर्किंग को नया रूप देने की तैयारी

Culture को मिला ₹2 करोड़ का सीड फंडिंग, इंटरेस्ट-बेस्ड सोशल नेटवर्किंग को नया रूप देने की तैयारी

₹2 करोड़ की सीड फंडिंग के साथ Culture ने सोशल नेटवर्किंग के पारंपरिक मॉडल को चुनौती देने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

हैदराबाद स्थित ह्यूमन-फर्स्ट सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Culture ने Acuvest Infra से ₹2 करोड़ की सीड फंडिंग जुटाई है. यह निवेश Culture की पैरेंट कंपनी ART Pvt Ltd. के जरिए किया गया है. कंपनी का लक्ष्य साझा रुचियों और रियल-टाइम बातचीत पर आधारित सोशल नेटवर्किंग को एक नया आयाम देना है. इस फंडिंग का उपयोग प्रोडक्ट डेवलपमेंट को तेज करने, कम्युनिटी-बिल्डिंग पहलों के विस्तार और प्लेटफॉर्म के सेफ्टी-फोकस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में किया जाएगा.

एल्गोरिदम नहीं, इंसानी जुड़ाव पर फोकस

Culture के फाउंडर और CEO अनुराग रंगीनेनी ने कहा कि मौजूदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ध्यान (Attention) को प्राथमिकता देते हैं, न कि कनेक्शन को. उन्होंने कहा “आज का सोशल मीडिया कनेक्शन नहीं, परफॉर्मेंस को रिवॉर्ड करता है. Culture को हम इसी समस्या को हल करने के लिए बना रहे हैं. सोशल नेटवर्किंग का भविष्य साझा रुचियों पर आधारित सार्थक बातचीत में है, न कि फॉलोअर्स की गिनती या अंतहीन स्क्रॉलिंग में. Culture लोगों को सुना जाने का एहसास देता है, दिखावा करने का नहीं.”

भरोसा और सुरक्षा को बनाया गया आधार

अनुराग रंगीनेनी ने डिजिटल कम्युनिटीज में भरोसे की कमी को एक बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि Culture को शुरू से ही सुरक्षा और सही इरादे को केंद्र में रखकर डिजाइन किया गया है. असल कम्युनिटीज तभी बनती हैं, जब लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें और बिना डर के अपनी बात रख सकें.

Creator-led ‘Spaces’ फीचर होगा लॉन्च

नई फंडिंग का एक अहम हिस्सा Creator-led ‘Spaces’ फीचर के रोलआउट में भी इस्तेमाल होगा. यह फीचर क्रिएटर्स और कम्युनिटी लीडर्स को लाइव डिस्कशन, इवेंट्स और ऑनलाइन-ऑफलाइन हाइब्रिड एक्सपीरियंस होस्ट करने की सुविधा देगा. Spaces, Culture की मोनेटाइजेशन स्ट्रैटेजी का भी अहम हिस्सा होगा. इसके जरिए टिकटेड इवेंट्स, टार्गेटेड प्रमोशन और कैफे, क्लब्स व सांस्कृतिक स्थलों जैसे ऑफलाइन वेन्यूज के साथ लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप को बढ़ावा मिलेगा.

निवेशक को Culture के मॉडल पर भरोसा

Acuvest Infra ने Culture के कम्युनिटी-सेंट्रिक और सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म अप्रोच की सराहना की है. कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “यूजर्स अब शोरगुल और दिखावटी प्लेटफॉर्म्स से हटकर छोटे, सुरक्षित और ज्यादा मायने रखने वाले डिजिटल समुदायों की ओर बढ़ रहे हैं. Culture का स्पष्ट रुचियों, वेरिफाइड यूजर्स और कम्युनिटी-ड्रिवन एंगेजमेंट पर फोकस इसे सोशल नेटवर्किंग के अगले दौर के लिए मजबूत बनाता है.”

कॉलेज, कैफे और क्रिएटर्स के जरिए ग्रोथ की रणनीति

फिलहाल Culture शुरुआती ग्रोथ फेज में है और कॉलेज एक्टिवेशंस, कैफे व ब्रुअरी पार्टनरशिप्स, क्रिएटर कोलैबोरेशन और ऑर्गेनिक कम्युनिटी-बिल्डिंग के जरिए विस्तार कर रहा है. कंपनी की योजना पहले प्रमुख भारतीय शहरों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की है, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट्स में विस्तार किया जाएगा. लॉन्ग-टर्म रोडमैप में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, क्रिएटर मोनेटाइजेशन टूल्स और यूजर इंटरेस्ट से जुड़ा नेटिव एडवर्टाइजिंग मॉडल शामिल है.

इंसानी बातचीत को केंद्र में रखने का लक्ष्य

सीड फंडिंग मिलने के साथ Culture का लक्ष्य एक ऐसा ग्लोबल सोशल प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां एल्गोरिदम से पहले इंसानी जुड़ाव को महत्व दिया जाए और जहां डिजिटल स्पेस फीड्स की बजाय बातचीत जैसा महसूस हो.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

4 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

42 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

1 hour ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

4 hours ago