होम / बिजनेस / Cryptocurrency आधारित प्लेटफॉर्म Celsius ने बाहर किए 150 कर्मचारी, इस वजह से लिया ये फैसला

Cryptocurrency आधारित प्लेटफॉर्म Celsius ने बाहर किए 150 कर्मचारी, इस वजह से लिया ये फैसला

क्रिप्टोकरेंसी का विश्वव्यापी बुलबुला अब फूटने लगा है. बिटकॉइन (Bitcoin) और एथेरियम (Ethereum) जैसे प्रसिद्ध क्रिप्टोटोकन, आर्थिक मंदी के बीच अपने रिकॉर्ड उच्चतम वैल्यू से लगभग 70 फीसदी गिर गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः क्रिप्टोकरेंसी का विश्वव्यापी बुलबुला अब फूटने लगा है. ग्लोबल मार्केट में क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी कमी के बाद अब एक प्रमुख Lending प्लेटफॉर्म Celsius ने करीब 150 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कंपनी की कुल वैल्युएशन 300 करोड़ डॉलर से अधिक की है. 

कंपनी की हालत हुई खराब

इजरायल के मीडिया आउटलेट कैल्कालिस्ट के अनुसार कंपनी ने 150 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने ही बेहद खराब मार्केट कंडीशन का हवाला देते हुए सभी तरह के विड्रॉल पर रोक लगा दी थी. कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि हम प्रयास कर रहे हैं कि सबकुछ सही हो जाए और ऑपरेशन्स व लिक्विडिटी दोबारा से सही हो जाए. हम जल्द ही अपनी कम्यूनिटी से और जानकारी शेयर करेंगे. 

कंपनी को मिली थी 750 मिलियन डॉलर की फंडिंग

300 करोड़ डॉलर से अधिक की valuation वाली इस कंपनी को पिछले साल ही 750 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली थी. अमेरिकी-इजरायली कंपनी ने मई तक 820 करोड़ डॉलर के लोन प्रोसेस किए थे, वहीं इसके पास 118 करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति थी. 

अन्य कंपनियों की हालत भी पतली

इस महीने की शुरुआत में, क्रिप्टोकरेंसी ब्रोकर Voyager Digital ने सभी ट्रेडिंग, डिपॉजिट विड्रॉल और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स को निलंबित कर दिया था, क्योंकि शीर्ष क्रिप्टो हेज फंड थ्री एरो कैपिटल (3AC) ने अमेरिका में दिवालियापन घोषित करने के लिए वाद दाखिल किया है, जिसमें वोयाजर ने महत्वपूर्ण निवेश किया था.

बिटकॉइन (Bitcoin) और एथेरियम (Ethereum) जैसे प्रसिद्ध क्रिप्टोटोकन, आर्थिक मंदी के बीच अपने रिकॉर्ड उच्चतम वैल्यू से लगभग 70 फीसदी गिर गए हैं. पिछले महीने, क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वॉल्ड (Vauld) ने अपने हेडकाउंट को लगभग 30 फीसदी कम करने का फैसला किया. सिंगापुर स्थित क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज बायबिट (Bybit) ने 2,000 कर्मचारियों की छंटनी की है. वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे कि Coinbase, Gemini, Crypto.com और अन्य फर्मों ने अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने की घोषणा की है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

8 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

11 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

13 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

13 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

13 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

8 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

16 hours ago