✕

होम / बिजनेस / डोनाल्ड ट्रंप की जीत से क्रिप्टो मार्केट गुलजार, बिटकॉइन 75 हजार डॉलर के पार

डोनाल्ड ट्रंप की जीत से क्रिप्टो मार्केट गुलजार, बिटकॉइन 75 हजार डॉलर के पार

क्रिप्टो मार्केट में इस टाइम जबरदस्त बढ़त देखने को मिल रही है. बिटकॉइन भी 75000 डॉलर के पार पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डोनाल्ड ट्रंप ने US इलेक्शन में जीत दर्ज की है. उसके बाद भी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट ने दाहाड़ लगानी शुरू कर दी है. बिटकॉइन से लेकर डॉगेकॉइन और सोलाना तक कई क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि बिटकॉइन ने कीमतों का नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. पहली बार बिटकॉइन के 75 हजार डॉलर पार करते हुए लाइफ टाइम का नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. जानकारों की मानें अगर ट्रंप सत्ता में आते हैं कि अगले एक महीने में बिटकॉइन की कीमत 80 से 90 हजार डॉलर के करीब पहुंच सकती हैं.

रिकॉर्ड लेवल पर बिटकॉइन के दाम

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से बिटकॉइन की कीमत बुधवार को लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई. कारोबारी सत्र के दौरान बिटकॉइन के दाम 75 हजार डॉलर को पार कर गया था. वास्तव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत को देखते हुए जिससे क्रिप्टो-सपोटर्स सेंटीमेंट्स को काफी बल मिला है. क्रिप्टोकरेंसी की कीमत इस आशावाद के कारण बढ़ी है कि ट्रम्प की जीत डिजिटल असेट सेक्टर को काफी आगे तक लेकर जा सकती है. उन्होंने तो अपने चुनावी कैंपेन में अमेरिका को ग्लोबल क्रिप्टो हब या यूं कहें कि कैपिटल बनाने तक का वादा किया था.

कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन, जिसे अक्सर “ट्रम्प ट्रेड” के रूप में जाना जाता है, में ट्रम्प को प्रमुख राज्यों में बढ़त मिलने से रातों-रात 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले, पिछले हफ्ते, बिटकॉइन की कीमत 4 प्रतिशत गिरकर 70,000 डॉलर हो गई थी, जब ट्रम्प की बढ़त प्रेडिक्टइट, पॉलीमार्केट और कलशी प्लेटफार्मों पर कम हो गई थी.

दो महीनों में 90 हजार पर जाएगा बिटकॉइन

अमेरिकी चुनावों और बढ़त से पहले, बर्नस्टीन की रिपोर्ट के अनुसार अगर ट्रम्प जीत हासिल करते हैं तो बिटकॉइन अगले दो महीनों में 80,000-90,000 डॉलर तक बढ़ सकता है. इसके विपरीत, फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम छुगानी के नेतृत्व में बर्नस्टीन विश्लेषकों ने कहा कि हैरिस की जीत में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट बड़ी गिरावट की ओर भी जा सकती है. जिसकी वजह से बिटकॉइन के दाम 50,000 डॉलर पर भी आ सकते हैं. हालांकि, बर्नस्टीन लंबी अवधि में बिटकॉइन पर काफी आशावादी बना हुआ है. हालिया स्पॉट-बिटकॉइन ईटीएफ फ्लो देखते हुए साल 2025 के अंत तक 200,000 डॉलर का टारगेट रखा हुआ है.

बाकी क्रिप्टोकरेंसी में भी तेजी

बिटकॉइन के अलावा दुनिया की दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज में भी तेजी देखने को मिल रही है. इथेरियम के दाम में बीते 24 घंटे में करीब 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है. सोलाना के दाम में बीते 24 घंटे में 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिल चुकी है. अगर बात डॉगेकॉइन की करें तो इसमें 24 घंटे में 25 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. शिबाइनु में भी 11 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है. अगर बात दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की बात करें तो 11 फीसदी की तेजी बीते 24 घंटे में देखने को मिल चुकी है. ओवरऑल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को देखें तो बीते 24 घंटे में ग्लोबल मार्केट कैप में 11 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है और मार्केट कैप 2.47 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

25 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

42 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

47 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

52 minutes ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

25 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

52 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

42 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

47 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago