✕

होम / बिजनेस / अशनीर ग्रोवर को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, विदेश जाने के लिए देनी होगी करोड़ों की सिक्योरिटी

अशनीर ग्रोवर को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, विदेश जाने के लिए देनी होगी करोड़ों की सिक्योरिटी

अशनीर ग्रोवर और भारत पे के बीच लगभग 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस चल रहा है. कोर्ट ने अशनीर ग्रोवर से कहा है कि उन्हें अपनी यात्रा की सारी डिटेल जांच एजेंसी को भी देनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने बेबाक जवाबों के लिए सुर्खियों बटोरने वाले भारत पे के पूर्व मैनेजिंग और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के सामने एक और मुसीबत आकर खड़ी हो गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को अमेरिका यात्रा से पहले 80 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी फीस जमा कराने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह सिक्योरिटी प्रॉपर्टी के रूप में दी जानी है और पति-पत्नी को अपना एमिरेट कार्ड कोर्ट में जमा करना होगा, ताकि वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा न कर सकें. 

अमीरात कार्ड भी जमा करना पड़ेगा 

अशनीर और उनकी पत्नी को साथ ही अपना 'अमीरात कार्ड' भी कोर्ट में जमा करना पड़ेगा, ताकि वह वे अपने 'गोल्डेन वीजा' का इस्तेमाल करके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) न जा सकें. UAE की सरकार गोल्डन वीजा धारकों को अमीरात कार्ड जारी करती है. गोल्डन वीजा में विदेशी निवेशकों को UAE में 10 साल तक रहने का परमिट है, जो वीजाधारकों को इस तरह UAE में रहने, बिजनेस करने और यह पढ़ाई करने की इजाजत देता है.

कोर्ट ने क्या कहा?

ग्रोवर दंपत्ति को बच्चों के समर स्कूल के लिए अलग से अमेरिका जाने की इजाजत देते हुए कोर्ट ने 22 मई को इकोनॉमिक ओफ्फेंसेस विंग (EOW) से यात्रा की शर्तों के साथ वापस आने को कहा था. इस दौरान दंपत्ति से ठहरने, होटल, यात्रा और फोन नंबर का पूरा ब्यौरा अदालत और जांच एजेंसियों को देने को कहा गया है. ग्रोवर और जैन को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे भारत पे के अपने शेयरों पर किसी थर्ड पार्टी राइट्स को क्रिएट न करें. अशनीर ग्रोवर 26 मई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और 14 जून को भारत लौटेंगे जबकि माधुरी जैन 15 जून को यात्रा करेंगी और 1 जुलाई को वापस लौटेंगी.

क्या है मामला?

अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी पर फिनटेक फर्म में 81 करोड़ रुपए की फ्रॉड करने का आरोप है. EOW ने यात्रा याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि दंपत्ति के पास विदेश में संपत्ति है और उनके भागने का खतरा है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जांच एडवांस और निर्णायक स्टेज में है. EOW ने कहा था कि वे दोनों खासकर माधुरी जैन जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं. एजेंसी ने कहा कि उसे करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं. अशनीर और माधुरी कोर्ट की इजाजत के बिना देश नहीं छोड़ सकते क्योंकि ईओडब्ल्यू की रिक्वेस्ट पर उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

12 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.