होम / बिजनेस / Twitter और एलन मस्क में बढ़ी तनातनी, मस्क ने भी कोर्ट में ठोंका केस

Twitter और एलन मस्क में बढ़ी तनातनी, मस्क ने भी कोर्ट में ठोंका केस

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 4400 करोड़ डॉलर की डील का ऐलान किया था, लेकिन डील के ऐलान के बाद वो इससे पीछे हट गए, ट्विटर ने उनके खिलाफ मुकदम कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Tesla के CEO एलन मस्क और Twitter के बीच लड़ाई अब और तेज हो गई है. ट्विटर ने एलन मस्क को कोर्ट में क्या घसीटा, एलन मस्क ने भी अब ट्विटर के खिलाफ कोर्ट के दरवाजा खटखटा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने भी Twitter के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा ठोंक दिया है. 

मस्क भी Twitter के खिलाफ कोर्ट पहुंचे 
रिपोर्ट के मुताबिक 44 बिलियन डॉलर डील से भागने का आरोप लगाकर एलन मस्क के खिलाफ Twitter ने कोर्ट में केस किया था उसके जवाब में मस्क ने भी गोपनीय रूप से केस दाखिल कर दिया है. न्यूज मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक इस मुकदमे को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, हालांकि बेहद जल्द ये सबसे सामने आ जाएगा.  

17 अक्टूबर से  होनी है सुनवाई
आपको बता दें कि Twitter ने मस्क के खिलाफ आरोप लगाया है कि वो मुकदम में जानबूझकर देरी कर रहे हैं, लेकिन पिछले हफ्ते कोर्ट ने एक आदेश जारी कर मामले की सुनवाई अक्टूबर में शुरू करने का निर्देश दिया था, जिसे मस्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी की ओर से जारी ट्रायल के शेड्यूल के मुताबिक ये ट्रायल 5 दिन तक चलेगा, 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर को खत्म होगा. 

क्या है मामला 
आइए अब आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है. एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 4400 करोड़ डॉलर की डील का ऐलान किया था, लेकिन डील के ऐलान के बाद वो इससे पीछे हट गए, ट्विटर ने उनके खिलाफ मुकदम कर दिया. एलन मस्क लगातार ट्विवटर की ओर से दायर इस मुकदमे को टालने की कोशिश कर रहे थे. कोर्ट में एलन मस्क की ओर से मामले में फरवरी तक का समय मांगा गया था, लेकिन अब कोर्ट ने मामले के ट्रायल की शुरुआत अक्टूबर में करने का आदेश दे दिया है 

कहां अटक गई ट्विटर डील 
एलन मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का ऐलान किया था, ये डील 4400 करोड़ डॉलर में होनी थी. डील के ऐलान के बाद मस्क ने ट्विटर को लेकर खुलेआम आलोचनाएं शुरू कर दीं, उन्होंने ट्रम्प के बैन को भी गलत बताया. एलन मस्क ने ट्विटर के बड़े अधिकारियों पर सोशल मीडिया पर कई बार तंज कसे, जिसमें पराग अग्रवाल भी शामिल थे
ये खबरें भी आईं कि मस्क पराग अग्रवाल को CEO पद से हटाकर वापस जैक डोर्से को लाना चाहते हैं. ट्विटर में एलन मस्क के बोर्ड मेंबर बनने का स्वागत किया, लेकिन मस्क ने इनकार कर दिया, ये ट्विटर के लिए बड़ा झटका था 

कैसे टूटी डील 
डील के ऐलान के हफ्ते भर बाद ही मस्क ने फिर से ये कहकर सबको चौंका दिया कि वो डील को अभी होल्ड पर रख रहे हैं. एलन मस्क ने ट्विटर से कहा कि उन्हें फेक अकाउंट्स और बॉट्स को लेकर जानकारियां सौंपे, नहीं तो वो डील तोड़ देंगे. मस्क ने दावा किया कि कंपनी नकली, या "स्पैम बाट", ट्विटर खातों की संख्या के बारे में जानकारी देने में नाकाम रही है. इन्हीं आरोपों को आधार बनाते हुए 9 जुलाई को एलन मस्क ने ट्विटर डील खत्म कर दिया, आरोप था कि ट्विटर ने मर्जर एग्रीमेंट के नियमों का उल्लंघन किया है. ट्विटर ने भी इतनी आसानी से एलन मस्क को नहीं छोड़ने के इरादे से उन्हें कोर्ट में घसीट लिया. ट्विटर ने कहा कि मस्क ने बुरे विश्वास में काम किया और जानबूझकर डील टालने की कोशिश की, क्योंकि बाजार की स्थिति खराब हो गई है, जब डील का ऐलान हुआ था तो ट्विटर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, डील रद्द होने के बाद शेयर 11% तक टूट गए थे.

VIDEO: अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

16 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

16 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

17 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

11 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

16 hours ago