✕

होम / बिजनेस / 21 साल बाद दिग्गज कार कंपनी लेकर आ रही देश का सबसे बड़ा IPO, लिस्टिंग का है प्लान!

21 साल बाद दिग्गज कार कंपनी लेकर आ रही देश का सबसे बड़ा IPO, लिस्टिंग का है प्लान!

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने IPO लाने के लिए एडवाइजर के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital) और मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) को चुना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor अपनी भारतीय यूनिट यानी Hyundai Motor India को भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिड करना चाहती है. साल 2003 के बाद कोई ऑटो कंपनी पहली बार भारतीय शेयर बाजार में फिर से धमाल मचाने वाली है. दो दशक से भी ज्यादा समय के Hyundai Motor India Limited IPO लाने की तैयारी में पूरी तरह से तैयार है. माना जा रहा है कि अगर Hyundai भारत में IPO लाती है तो यह अबतक का सबसे बड़ा IPO होगा क्योंकि ऑटो कंपनी की योजना IPO के जरिये 25,000 करोड़ से 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की है. इससे पहले सिर्फ PSU कंपनी LIC ने 21,000 करोड़ रुपये IPO के जरिये जुटाए थे.

SEBI के पास फाइल करेगी DRHP

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hyundai Motor India Limited अगले दो सप्ताह के भीतर ही मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास डायरेक्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) फाइल कर सकती है और इसी के साथ अबतक के सबसे बड़े IPO आने की प्रक्रिया की भी शुरुआत हो जाएगी.  Hyundai Motor India Limited ने IPO लिए एडवाइजर के तौर पर सिटीबैंक (Citibank) कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital) और मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley), HSBC और जेपी मॉर्गन (JP Morgan) को चुना है. ये इन्वेस्टमेंट बैंक Hyundai India को IPO लाने में मदद करेंगे.

कब तक आ जाएगा IPO

अगर कंपनी DRHP फाइल करती है तो अगले 60 से 90 दिनों में सेबी की तरफ से अप्रूवल मिल सकता है. यानी अधिकतम सितंबर तक मार्केट रेगुलेटर की तरफ से IPO लाने के लिए मंजूरी मिलने की संभावना है. इसके बाद Hyundai सितंबर या अक्टूबर 2024 में IPO ला सकती है और शेयर मार्केट में लिस्ट हो सकती है. अगर SEBI की तरफ से मंजूरी मिल गई को 2003 के बाद किसी भी ऑटो कंपनी की शेयर बाजार में एंट्री हो जाएगी. बता दें कि 12 जून 2003 को भारत की सबसे बड़ी कारमेकर कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki India Limited) 993.35 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

IPO का वैल्यूएशन

Hyundai India के IPO का वैल्यूएशन 22-28 बिलियन डॉलर का हो सकता है. IPO में Hyundai अपनी 15 से 20 फीसदी हिस्सेदारी को बेचना चाह रही है. 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर भी IPO का साइज 27 हजार करोड़ रुपये के पार निकल जाने वाला है जिसके दम पर ये भारत का सबसे बड़ा IPO साबित हो सकता है. अभी तक देश में सरकारी बीमा कंपनी LIC का IPO सबसे ज्यादा वैल्यू वाला पब्लिक ऑफर है जिसका साइज करीब 21 हजार करोड़ रुपये था.

लगातार बढ़ रही Hyundai की कारों की बिक्री

Hyundai Motor India Limited की वाहन बिक्री मई 2024 में सालाना आधार पर (YoY) सात प्रतिशत बढ़कर 63,551 यूनिट हो गई. जबकि, पिछले साल के मई महीने में कार कंपनी ने 59,601 वाहनों की बिक्री की थी. कंपनी की घरेलू होलसेल सेल्स मई में एक प्रतिशत बढ़कर 49,151 यूनिटहो गई, जो मई 2023 में 48,601 यूनिट थी. वहीं एक्सपोर्ट की बात करें तो इसमें भी मई महीने में 31 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. कंपनी ने कुल 14,400 यूनिट वाहन निर्यात किए, जो पिछले साल मई में 11,000 यूनिट थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

12 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

12 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago