होम / बिजनेस / इस देश में महंगाई की इतनी मार! जिंदगी बचाने के लिए महिलाएं कर रहीं ऐसा काम

इस देश में महंगाई की इतनी मार! जिंदगी बचाने के लिए महिलाएं कर रहीं ऐसा काम

कॉस्ट ऑफ लिविंग समस्या के कारण कई महिलाएं कई तरीके से यौन कार्यों में खुद को धकेल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लंदन. महंगाई की मार सिर्फ भारत में ही देखने को नहीं मिल रही, इसका बुरा असर ब्रिटेन में भी देखने को मिल रहा. इन दिनों ब्रिटेन में भी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी मुश्किलें हो रही हैं. इसका सबसे अधिक नकारात्मक असर वहां की महिलाओं पर हो रहा है. अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वहां की महिलाएं वेश्यावृत्ति का रास्ता अपना रही हैं.

तेजी से बढ़ रहा ग्राफ
इंग्लिश कलेक्टिव ऑफ प्रॉस्टिट्यूट (English Collective of Prostitutes) संस्था की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. Sky News में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस संस्था का कहना है कि बढ़ती महंगाई के साथ-साथ वेश्यावृत्ति का कारोबार भी तेजी के साथ बढ़ रहा है. आपको बता दें कि ब्रिटेन की यह एक ऐसी संस्था है जो महिलाओं को वेश्यावृत्ति से बाहर निकलने में मदद करती है और उन्हें सही रास्ता दिखाने की कोशिश करती है.

जानिए, इसके पीछे का कारण
उत्तरी लंदन में यौन कार्य से संबंधित किसी भी क्षेत्र में महिलाओं को उचित सलाह देने वाली इस संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती महंगाई के बीच उनसे सलाह मांगने वाली महिलाओं की संख्या में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कई महिलाओं को आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं, इसलिए वे वेश्यवृत्ति का रास्ता अपना रही हैं.

कई तरीके से यौन कार्यों में लिप्त हुईं महिलाएं
30 सालों में हजारों महिलाओं की मदद करने वालीं संस्था की प्रवक्ता निकी एडम्स ने कहा, "कॉस्ट ऑफ लिविंग समस्या के कारण कई महिलाएं कई तरीके से यौन कार्यों में खुद को धकेल रही हैं. इन यौन कार्यों को करने के बाद जो पैसा उन्हें मिल रहा है, उससे वे अपना घर चलाने को मजबूर हैं."

यही रास्ता दिखता है
संस्था से जुड़ीं निक्की मैक्नेल ने इस समस्या के बारे में बताया कि महिलाओं को ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब बस यही एक रास्ता बच गया है. इसके जरिए ही वे खाने और किराए का खर्च निकाल सकती हैं. 

VIDEO: कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

12 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

18 hours ago