✕

होम / बिजनेस / कंस्ट्रक्शन ने बढ़ाई एनपीए प्रबंधन की परेशानी, RBI ने फंसे कर्जे को लेकर बैंकों को दिया अल्टीमेटम

कंस्ट्रक्शन ने बढ़ाई एनपीए प्रबंधन की परेशानी, RBI ने फंसे कर्जे को लेकर बैंकों को दिया अल्टीमेटम

RBI ने कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रत्न व आभूषण और खाद्य प्रसंस्करण को चार ऐसे उद्योगों के तौर पर चिन्हित किया है, जो एनपीए प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजी रिपोर्ट में फंसे कर्जे यानी एनपीए (Non Performing Assests) को लेकर बैंकों को अल्टीमेटम दे दिया है. आरबीआई ने कहा है कि अगर बैंकों ने सतर्कता नहीं बरती तो एनपीए का स्तर आने वाले दो वर्षों में तकरीबन दो गुना हो सकता है. पिछले दो वर्षों से एनपीए के स्तर में लगातार गिरावट देख रहे बैंकों के लिए यह एक तरह से झटका है, क्योंकि अभी सकल एनपीए का स्तर (कुल अग्रिम के मुकाबले) 2.6 प्रतिशत पर है जो पिछले 12 वर्षों का न्यूनतम स्तर है.

एनपीए प्रबंधन की राह में कमजोर कड़ी
दरअसल, आरबीआइ ने पिछली सात तिमाहियों के दौरान बैंकों में बढ़ते-घटते एनपीए के स्तर व पुराने कर्ज को नये सिरे से चुकाने की अनुमति देने की स्थिति का आकलन करते हुए यह बात कही है. आरबीआई ने कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रत्न व आभूषण और खाद्य प्रसंस्करण को चार ऐसे उद्योगों के तौर पर चिन्हित किया है, तो एनपीए प्रबंधन की राह में कमजोर कड़ी बने हुए हैं. दूसरी तरफ, व्यक्तिगत लोन के सेक्टर में क्रेडिट कार्ड एक ऐसा क्षेत्र है जहां इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में एनपीए का स्तर घटने की जगह बढ़ गया है. बता दें, आरबीआई की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट हर छह महीने पर आती है और बैंकों को इससे काफी कुछ सीखने को मिलता है.

एनपीए का स्तर कंस्ट्रक्शन सेक्टर में सबसे ज्यादा
आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा एनपीए का स्तर अभी भी कंस्ट्रक्शन सेक्टर में है, जोकि 5.6 प्रतिशत है. वैसे डेढ़ वर्ष पहले (अप्रैल, 2023 में) यह तकरीबन 12 प्रतिशत था और उसके बाद इसमें कमी आई है लेकिन इस सेक्टर को कर्ज वितरण की रफ्तार भी काफी ज्यादा है. दूसरे स्थान पर रत्न व आभूषण सेक्टर है अभी एनपीए का स्तर 5.1 प्रतिशत है यानी इस उद्योग को जितना कर्ज दिया गया है उसका उक्त हिस्सा फंसे कर्जे में तब्दील हो चुका है.

कर्ज वसूली को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतें बैंक
अधिकारियों के कोविड और उसके बाद यू्क्रेन-रूस युद्ध के बाद रत्न व आभूषण सेक्टर में एनपीए का स्तर काफी ज्यादा रहा है. तीसरे स्थान पर इंफ्रास्ट्रक्चर है, जहां एनपीए का स्तर अभी भी 4.4 प्रतिशत है जबकि खाद्य प्रंस्करण उद्योग सेक्टर में एनपीए 5.5 प्रतिशत है. जाहिर है कि इन सेक्टरों से कर्ज वसूली को लेकर बैंकों को ज्यादा सतर्कता दिखाने की जरूरत है. जहां तक पर्सनल लोन की बात है तो आरबीआई का डाटा यह बताता है कि क्रेडिट कार्ड पर लिये गये लोन को चुकाने के अलावा होम लोन, आटो लोन और शिक्षा लोन की स्थिति काफी हद तक अच्छी है. सरकारी बैंकों की बात करें तो सितंबर, 2024 में इनके होम लोन, आटो लोन व शिक्षा लोन में एनपीए का स्तर क्रमश: 1.1 प्रतिशत, 1 प्रतिशत और 2.9 प्रतिशत है लेकिन क्रेडिट कार्ड में यह 12.7 प्रतिशत है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago