✕

होम / बिजनेस / कांग्रेस ने EaseMyTrip पर लगाया आरोप, तो कंपनी ने सीईओ ने भी किया पलटवार

कांग्रेस ने EaseMyTrip पर लगाया आरोप, तो कंपनी ने सीईओ ने भी किया पलटवार

कंपनी ने जनवरी में मालदीव के लिए बुकिंग रोक दी थी, जब मालदीव के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय ट्रैवल एंड टूरिज्म कंपनी EaseMyTrip ने अपने मालदीव टूर पैकेज बुकिंग पर हुए विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने शनिवार को एक X पोस्ट में ईज माय ट्रिप पर निशाना साधा था. केरल कांग्रेस ने सवाल उठाया कि कंपनी ने कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मालदीव को डेस्टिनेशन लिस्ट से हटाकर एक राष्ट्रवादी कदम उठाया था. अब अचानक क्या हुआ. क्या पैसा मोदी से ज्यादा जरूरी हो गया? इस पर EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी ने कांग्रेस को जवाब दिया.

निशांत पिट्टी ने दिया करारा जवाब

निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पोस्ट को रिप्लाई करते हुए लिखा कि प्रिय कांग्रेस चिंता के लिए धन्यवाद. EaseMyTrip ने 8 जनवरी से मालदीव के लिए बुकिंग रोक रखी है और यह प्रतिबंध लंबे समय तक चलेगा. उन्होंने कहा कि यह फैसला कंपनी के लिए आसान नहीं था. हालांकि, 16 से 26 मई के बीच कुछ बुकिंग हुईं, लेकिन हमने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें हटा दिया. 

सूरज के सितम के बीच Zomato ने अपने ग्राहकों से की खास अपील

इसके साथ ही कंपनी ने सीईओ ने कहा कि सिर्फ हम पर ही फोकस क्यों है? क्या आप अन्य चीनी मालिकाना हक वाले ट्रैवल पोर्टल्स से अवगत नहीं हैं, जिन्होंने मालदीव को बढ़ावा देना कभी बंद नहीं किया? हम पिछले 16 साल से बिना किसी फॉरेन फंडिंग के सर्विस दे रहे हैं. हां, आप सही हैं, कुछ भी परमानेंट नहीं है- पैसा आएगा और जाएगा. लेकिन हमारा राष्ट्रवादी सोच कभी नहीं बदलेगी. वैसे, हम यहां लंबी यात्रा के लिए आए हैं और हमारे लिए यहां जाना आसान नहीं है. उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे.

कांग्रेस ने कंपनी को बनाया निशाना 

इससे पहले केरल कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुछ महीनों पहले ईज माय ट्रिप ने देश के नाम पर मालदीव के लिए होटल और फ्लाइट बुकिंग बंद कर दी थी. उन्होंने पीएम मोदी के सपोर्ट में यह कदम उठाया था. अब उन्होंने चुपचाप बुकिंग शुरू कर दी थी. क्या पैसा पीएम मोदी से ज्यादा जरूरी हो गया है. पैसा आएगा और जाएगा. इसी तरह नरेंद्र मोदी भी जाएंगे.

क्या है मालदीव विवाद?

मालदीव के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. जिसके बाद बायकॉट मालदीव कैंपेन शुरू हो गया था. जिसमें सहभागी बनते हुए EaseMyTrip ने जनवरी में मालदीव की बुकिंग को रोक दिया था. इस फैसले से कंपनी के प्लेटफार्म पर सालाना 2,40,000 बुकिंग प्रभावित हुईं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago