होम / बिजनेस / शिकायत पर शिकायत: अब इंडिगो पर लगा 70 हजार का जुर्माना..जानते हैं क्‍या की है गलती?

शिकायत पर शिकायत: अब इंडिगो पर लगा 70 हजार का जुर्माना..जानते हैं क्‍या की है गलती?

इस मामले में नया एंगल तब आया जब शिकायतकर्ता कंज्‍यूमर कोर्ट पहुंच गए और कोर्ट कंपनी पर जुर्माना भी लगाया और यात्री को पैसा देने को भी कहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जानकार भले ही ये कह रहे हों कि भारतीय एविएशन सेक्‍टर का भविष्‍य उज्‍ज्‍वल है और आने वाले सालों में भारत इसमें और तेजी से ग्रोथ करने वाला है. लेकिन बीते कुछ समय में जिस तरह से विमान कंपनियों की लापरवाही सामने आ रही है वो कुछ और ही कहानी को बया कर रहा है. बुधवार को एयर इंडिया का मामला सामने आने के बाद अब इंडिगो की लापरवाही का नया मामला सामने आया है. कंपनी ने एक यात्री का लगेज लौटाने में 17 दिन लगा दिए. इस पर यात्री ने जब कंज्‍यूमर कोर्ट में शिकायत की तो अदालत ने इंडिगो पर भारी जुर्माना लगा दिया है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये पूरा मामला देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का है. इस एविएशन कंपनी की फ्लाइट से एक शख्‍स जेद्दा से हैदराबाद की यात्रा की. लेकिन जब ये यात्री हैदराबाद पर उतरा तो पता चला कि शख्‍स का सामान ही नहीं मिल रहा है. जब यात्री ने कंपनी से इसकी शिकायत की तो कहा गया कि उनका सामान 12 घंटे में डिलीवर कर दिया जाएगा. लेकिन जब सामान कई दिनों तक नहीं मिला तो उन्‍होंने इस मामले की शिकायत कंज्‍यूमर कोर्ट में कर दी. लेकिन उसके बाद उन्‍हें 17 दिनों में सामान तो मिल गया लेकिन अदालत ने इंडिगो पर इस लापरवाही के लिए 70 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. 

अदालत ने अपने आदेश में क्‍या कहा? 
इस लापरवाही पर अपना फैसला सुनाते हुए कंज्‍यूमर कोर्ट ने इसके लिए इंडिगो को जिम्‍मेदार ठहराया. सामान की देरी से डिलीवरी करने के लिए भी कंपनी को दोषी पाया और उस पीडि़त व्‍यक्ति को 70 हजार रुपये का भुगतान करने के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने को कहा. ये पूरा मामला पिछले साल जून 2023 का है. जब यात्री सैययद जावेदन अख्‍तर जैदी ने जेद्दा से हैदराबाद की यात्रा की थी. 

इंडिगो ने घटना पर कही ये बात 

इस मामले में अपनी बात कहते हुए इंडिगो ने कहा कि वाहक का दायित्व केवल तभी उत्पन्न होता है जब वह चेक-इन बैगेज को अराइवल डेट से 21 दिनों की अवधि के भीतर वितरित करने में विफल रहता है। यात्री का सामान 17 दिनों में डिलीवर कर दिया गया, जिसके कारण शिकायतकर्ता को मुआवजे की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है।

एयर इंडिया में भी सामने आई थी लापरवाही 
ऐसा नहीं है अकेली इंडिगो ऐसी विमान कंपनी है जिसमें इस तरह की लापरवाही सामने आई हो. इससे पहले बुधवार को एयर इंडिया में एक मामला सामने आया था जिसमें एक स्‍टार्टअप कंपनी के वीपी ने एयर इंडिया के लिए ये तक कह दिया था कि बैलगाड़ी में यात्रा कर लूंगा लेकिन एयर इंडिया में यात्रा नहीं करूंगा. सबसे खास बात ये है कि स्‍टार्टअप कंपनी के वीपी ने ये बात एयर इंडिया की फ्लाइट की देरी से लेकर उसकी साफ सफाई को लेकर उठाई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

55 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

29 minutes ago