✕

होम / बिजनेस / Apple के लिए IPhone बनाने वाली कंपनियों ने पार किया 20% 'मेड इन इंडिया' मूल्यवर्धन का लक्ष्य

Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनियों ने पार किया 20% 'मेड इन इंडिया' मूल्यवर्धन का लक्ष्य

वैश्विक कंपनियों का भारतीय निर्माण क्षेत्र में निवेश और स्थानीयकरण धीरे-धीरे भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में एपल (Apple) के लिए iPhone असेंबल करने वाली चार प्रमुख कंपनियां टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग, पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया और फॉक्सकॉन होन हाई इंडिया ने हर iPhone वेरिएंट में 20 प्रतिशत से ज्यादा घरेलू मूल्यवर्धन (value addition) का स्तर पार कर लिया है. यह उपलब्धि भारत के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है. 20 प्रतिशत की सीमा को पार करना इन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. पांच साल पहले इनका स्थानीय पुर्जा विनिर्माण व मूल्यवर्धन निचले एकल अंकों में था. अब लक्ष्य अगले दशक में इसे 35-40% तक ले जाना है.

क्या-क्या गिना जा रहा है 'घरेलू मूल्यवर्धन' में?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कंपनियां न केवल iPhone की असेंबलिंग कर रही हैं, बल्कि बैटरी पैक, चार्जर, अडॉप्टर, मैकेनिक्स, डाई-कट पार्ट्स, माइक्रोफोन, रिसीवर, कीपैड और यूएसबी केबल जैसे आयातित पुर्जों का परीक्षण और असेंबली भी भारत में कर रही हैं. सरकार इन प्रक्रियाओं को भी घरेलू मूल्यवर्धन की श्रेणी में मान्यता देती है.

अब 'मेक इन इंडिया' के तहत दूसरी श्रेणी के आपूर्तिकर्ता बने

इन कंपनियों को अब औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DPIIT) के ‘सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को वरीयता)’ आदेश 2017 के तहत दूसरी श्रेणी के स्थानीय आपूर्तिकर्ता का दर्जा मिल गया है. इस आदेश का उद्देश्य सरकारी खरीद में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना है.

देश भर में फैले iPhone असेंबली हब

1. टाटा समूह की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी तमिलनाडु के होसुर और चेंगलपट्टू के साथ कर्नाटक के नरसपुरा में iPhone बनाती है.
2. विस्ट्रॉन की यूनिट कर्नाटक में है.
3. पेगाट्रॉन तमिलनाडु में काम कर रही है.
4. फॉक्सकॉन के प्लांट तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में फैले हैं.
5. कर्नाटक के देवनहल्ली में फॉक्सकॉन का बन रहा नया प्लांट दुनिया में iPhone का दूसरा सबसे बड़ा कारखाना होगा. कंपनी ने हाल ही में भारत में 1.5 अरब डॉलर (करीब ₹12,800 करोड़) का अतिरिक्त निवेश किया है.

सैमसंग, डिक्सन और माइक्रोमैक्स ने भी पार की 20% की सीमा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone निर्माता कंपनियों के अलावा सैमसंग इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज की सहायक पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स, और माइक्रोमैक्स की भगवती प्रोडक्ट्स ने भी 20% मूल्यवर्धन की सीमा पार कर ली है. सैमसंग का मोबाइल फोन प्लांट उत्तर प्रदेश के नोएडा में है. श्याओमी के लिए ठेके पर काम करने वाली पैजेट का भी नोएडा में यूनिट है, जहां सालाना 2.5 करोड़ से अधिक हैंडसेट बनाए जा सकते हैं. भगवती प्रोडक्ट्स टैबलेट निर्माण में यह लक्ष्य प्राप्त कर चुकी है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago