✕

होम / बिजनेस / IPO लेकर आने वाली कंपनियों को करना होगा ये काम, सेबी ने जारी किया नया निर्देश 

IPO लेकर आने वाली कंपनियों को करना होगा ये काम, सेबी ने जारी किया नया निर्देश 

IPO को लेकर जिस तरह का उत्‍साह निवेशकों में दिख रहा है ऐसे में उनकी पूंजी की हिफाजत के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ सालों में आईपीओ लेकर आने वाली कंपनियों की संख्‍या में होते इजाफे और इसे लेकर निवेशकों के रूझान ने सेबी को कई फ्रंट पर सोचने को मजबूर कर दिया है. सेबी लगातार आईपीओ के जरिए पैसा लगाने वालों की सुरक्षा को लेकर काम कर रहा है. इसी कड़ी में अब सेबी की ओर से निर्देश दिया गया है कि आईपीओ से पहले आने वाले ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रोसपेक्‍ट और रेड हेयरिंग प्रोसपेक्‍ट और प्राइस बैंड एडवरटाइजमेंट को सिर्फ पब्लिश ही नहीं करना होगा बल्कि उसे ऑडियो-विजुअल प्रोसेस के जरिए भी निवेशकों को इसकी जानकारी देनी होगी. 

इस बात का रखना होगा विशेष ध्‍यान 
सेबी की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि आईपीओ लाने वाली कंपनी की ओर से बनाए जानी वाली एवी में कुछ बातों को विशेष ध्‍यान में रखना होगा. उसमें ये बताना होगा कि उसके अतिरिक्‍त इंटरनेट, सोशल मीडिया और दूसरे साधनों पर इस संबंध में आने वाली जानकारी पर विश्‍वास न करें. सेबी की ओर से उठाए गए इस कदम का मकसद आईपीओ से जुड़ी सारी जानकारी निवेशक को आसानी से देना है. 

ये भी पढ़ें: Air India को मिला नया CFO, इनके सामने ये होने वाली है सबसे बड़ी चुनौती

सेबी के सर्कुलर में क्‍या कहा गया है
सेबी के सर्कुलर में कहा है कि इस मामले से जुड़े विभिन्न हितधारकों (स्‍टेकहोल्‍डरों) से प्राप्त टिप्पणियों के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी), रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) और सार्वजनिक मुद्दों के लिए प्राइस बैंड विज्ञापन में किए गए मुख्य खुलासे भी किए जाएंगे. सार्वजनिक मुद्दों की विशेषताओं को समझने में आसानी के लिए ऑडियो विजुअल प्रारूप (एवी) में उपलब्ध है. ऐसे एवी को सभी मुख्य बोर्ड सार्वजनिक मुद्दों के लिए तैयार और सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा.   

ऑडियो विजुअल में ये जानकारी होना जरूरी 
सेबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी जो ऑडियो विजुअल वीडियो बनाएगी उसमें कंपनी के बिजनेस, प्रमोटर, मैनेजमेंट, फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन, कंपनी के बचे कानूनी मामलों सहित रिस्‍क से लेकर दूसरी जानकारी इस ऑडियो विजुअल में देनी होगी. एवी की कुल अवधि को डीआरएचपी (DRHP) और आरएचपी (RHP) की जानकारी को समान रूप से बांटना होगा. कंपनी के बारे में, जोखिम कारक, पूंजी संरचना, प्रस्ताव की वस्तुएं, जारीकर्ता का व्यवसाय, प्रमोटर, प्रबंधन, वित्तीय जानकारी का सारांश, मुकदमेबाजी, सामग्री विकास और प्रस्ताव की शर्तें आदि, की जानकारी होनी चाहिए. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

13 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.