होम / बिजनेस / महीने के पहले दिन मिली खुशखबरी, इतने रुपए सस्ता हुए सिलेंडर
महीने के पहले दिन मिली खुशखबरी, इतने रुपए सस्ता हुए सिलेंडर
गैस कंपनियां महीने की हर 1 तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैं. इससे पहले अगस्त में भी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बढ़ती महंगाई की खबरों के बीच सितंबर के पहले दिन कुछ राहत मिली है. तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. इसकी कीमत में 100 रुपए की कटौती की गई है. हालांकि, दामों में यह कमी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है. 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ये हैं नई कीमतें
आज (एक सितंबर) से दिल्ली में इंडेन का 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 91.50 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए और चेन्नई में 96 रुपए सस्ता मिलेगा. बाकी शहरों में भी इस कटौती का लाभ मिलेगा. राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपए हो गई है. इसी तरह, कोलकाता में यह 1995.5 रुपए और मुंबई में 1844 रुपए में मिलेगा.
घरेलू सिलेंडर के दाम
वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके दाम 6 जुलाई से यथावत हैं. इंडेन के घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1053 रुपए है. कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052, चेन्नई में 1068 रुपए में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मिल रहा है. बता दें कि गैस कंपनियां महीने की हर 1 तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैं. इससे पहले अगस्त में भी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी. उस वक्त कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 36 कम हुए थे.
टैग्स