होम / बिजनेस / महीने के पहले दिन ही मिली खुशी, इतने रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर

महीने के पहले दिन ही मिली खुशी, इतने रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर

इंड‍ियन ऑयल (Indian Oil) की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार राजधानी द‍िल्‍ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बढ़ती महंगाई के बीच एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं. इंड‍ियन ऑयल (Indian Oil) की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार राजधानी द‍िल्‍ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया है. द‍िल्‍ली में 30 जून तक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2219 रुपए में म‍िल रहा था, जो अब घटकर 2021 रुपए का हो गया है. इसी तरह, कोलकाता में 2322 रुपए के मुकाबले अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2140 रुपए हो गई है. 

घरेलू सिलेंडर पर राहत नहीं
वहीं, मुंबई में कीमत 2171.50 से घटकर 1981 और चेन्‍नई में 2186 रुपए पर पहुंच गई है. हालांकि, तेल कंपन‍ियों ने घरेलू गैस स‍िलेंडर पर कोई राहत नहीं दी है. 14.2 क‍िलो वाला गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में 1003 रुपए का मिल रहा है. यानी इसका दाम अब भी 19 मई वाला ही है.

बढ़ सकते हैं तेल के दाम!
इससे पहले कमर्श‍ियल स‍िलेंडर 1 जून को 135 रुपए सस्ता हुआ था. जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा. पहले 7 मई को 50 रुपए दाम बढ़ाए गए और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई. उधर, डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए के बीच आशंका व्यक्त की जा रही है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो सकता है. पिछले कुछ समय से तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

14 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

16 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

16 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

19 hours ago