होम / बिजनेस / बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; जानें कितने कम हुए दाम

बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; जानें कितने कम हुए दाम

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में पिछले कुछ समय में बेतहाशा वृद्धि हुई है. सिलेंडर की कीमत 1000 के पार पहुंच गई है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने कुछ राहत दी है. कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं. आज यानी 1 अगस्त से LPG सिलेंडर सस्ते हो गए हैं. हालांकि, ये राहत कमर्शियल सिलेंडर पर मिली है, आम उपभोक्ताओं को कंपनियों ने कोई राहत नहीं दी है. बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में पिछले कुछ समय में बेतहाशा वृद्धि हुई है. सिलेंडर की कीमत 1000 के पार पहुंच गई है.  

इतने कम हुए दाम
इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कटौती की गई है. आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 2012.50 की जगह 1976.50 रुपए में मिलेगा. वहीं, कोलकाता में पहले इसकी कीमत 2132.00 रुपए थी, जो अब घटकर 2095.50 रुपए हो गई है. इसी तरह, मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपए हो गई है.

बढ़ाए थे 50 रुपए 
कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. आज भी 14.2 किलो वाला सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है. गौरतलब है कि 6 जुलाई को LPG सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले, दो जुलाई को भी सिलेंडर की कीमतें बदली थीं. जहां कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

40 minutes ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

1 hour ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

40 minutes ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

54 minutes ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago