✕

होम / बिजनेस / कोका-कोला ने भारत की इन 4 बिज़नेस फैमिली से क्यों किया संपर्क, क्या है योजना? 

कोका-कोला ने भारत की इन 4 बिज़नेस फैमिली से क्यों किया संपर्क, क्या है योजना? 

कोला कोला इंडिया अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी पेप्सी की एक पार्टनरशिप से प्रभावित है और वैसा ही कुछ करना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोका-कोला (Coca Cola) भारत में एक बड़ी डील करने की तैयारी में है और इसके लिए कम से कम चार बिजनेस घरानों से बातचीत चल रही है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कोका-कोला इंडिया अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बेचना चाहती है. इसके लिए उसने भारत के ने चार टॉप भारतीय बिजनेस घरानों से संपर्क किया है. 

कौन हैं वो 4 कंपनियां?
कोका-कोला इंडिया ने HCCB में हिस्सेदारी खरीदने के लिए डोमिनोज पिज्जा चेन चलाने वाले जुबिलेंट ग्रुप की प्रमोटर भरतिया फैमिली, डाबर की प्रमोटर बर्मन फैमिली, फेविकोल, एम-सील और डॉक्टर फिक्सिट जैसे लोकप्रिय ब्रैंड बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की प्रमोटर पारेख फैमिली और एशियन पेंट्स के प्रमोटर को 800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के निवेश का ऑफर दिया है. बता दें कि जुबिलेंट फूडवर्क्स भारत के साथ-साथ एशिया के 5 अन्य बाजारों में डोमिनोज फ्रेंचाइजी की मालिक है. कंपनी ने तुर्की के एक प्रमुख कॉफी रिटेलर कॉफी का अधिग्रहण भी किया है. 

शुरुआती चरण में बातचीत
बातचीत अभी शुरुआती चरण में है, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि कोका-कोला इंडिया HCCB में कुल कितनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है. रिपोर्ट में एक अधिकारी से हवाले से बताया गया है कि कोका-कोला पेप्सी और वरुण बेवरेजेस की पार्टनरशिप से प्रभावित है. वरुण बेवरेजेस पेप्सी की बॉटलिंग का काम करती है. कोका-कोला वैसा ही कुछ करना चाहती है, इसलिए वह बॉटलिंग संचालन के लिए स्ट्रेटजिक पार्टनर्स की तलाश में है. 4 बिज़नेस घरानों को दिया गया ऑफर इसी का हिस्सा है.

कितना बड़ा है ठंडे का बाजार?
रिपोर्ट में जिन 4 उद्योग घरानों का जिक्र है, उनमें से किसी ने भी कोला-कोला इंडिया के साथ बातचीत की पुष्टि नहीं की है. मालूम हो कि भारत में सॉफ्ट ड्रिंक का कारोबार लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपए का है. फिलहाल इस मार्केट पर कोका-कोला और पेप्सी का राज है. कोका कोला (Coca Cola) ने पिछले साल भारत के बढ़ते शराब बाजार में भी डुबकी लगाई थी. कोका कोला इंडिया ने नवंबर 2023 में अल्कोहलिक रेडी-टू-ड्रिंक लेमन-डू (Lemon-Dou) को लॉन्च किया था. शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोवा और महाराष्ट्र में पेश किया गया है. कंपनी सक्सेस के आधार पर इसे देश के बाकी हिस्सों में भी लॉन्च कर सकती है.Lemon-Dou में ब्रांडी और वोदका के समान डिस्टिल्ड अल्कोहल और नींबू का टेस्ट मिलता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago