होम / बिजनेस / मौसम के बदलते मिजाज ने Coca-Cola का मार्केट भी बिगाड़ा, CEO ने कही ये बात   

मौसम के बदलते मिजाज ने Coca-Cola का मार्केट भी बिगाड़ा, CEO ने कही ये बात   

कोका कोला जैसी कंपनियों की सबसे ज्यादा बिक्री गर्मियों के मौसम में होती है, लेकिन इस बार ये सीजन कुछ छोटा रह गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मानसून के दस्तक देने से पहले हुई बेमौसम बरसात ने किसानों का गणित ही नहीं बिगाड़ा, बल्कि दुनिया की दिग्गज बेवरेज कंपनी कोका-कोला (Coca-Cola) के सामने भी कई तरह की चुनौतियां पेश कर दी. हालांकि, सीजन गुजरने के साथ ही कंपनी की बिक्री भी बेहतर हुई है. कोका कोला इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट संदीप बाजोरिया (Sundeep Bajoria) का कहना है कि मौसम में बदलाव, बेमौसम बारिश और तापमान में कमी के चलते ये समर सीजन कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है. 

बदलावों से बचना मुश्किल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप बाजोरिया ने कहा कि गर्मियों का मौसम कोका कोला के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इस सीजन की शुरुआत के समय जो स्थिति थी, वो समाप्त होते-होते कुछ हद तक बेहतर हो गई. Indian Beverage Association के एक इवेंट के इतर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौसम में इस तरह के अचानक होने वाले बदलावों से बचा नहीं जा सकता. बाजोरिया ने खुलकर तो नहीं बताया कि कोका कोला को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन यह कोक, फिज और फ्रूट जूस जैसे उत्पादों की बिक्री में गिरावट से जुड़ा हो सकता है.

छोटा रहा समर सीजन
Coca Cola जैसी सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों के लिए गर्मी का मौसम मुनाफा कमाने का मौसम होता है. इस सीजन में कंपनियों की सेल काफी ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, इस बार मौसम में बड़ी तेजी से बदलाव हुए. भीषण गर्मी के दिनों में बारिश हो गई, जिसके चलते समर सीजन खुद ब खुद छोटा हो गया. अमूमन चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सॉफ्ट ड्रिंक आदि पीते हैं. इस बार तापमान गिरने से ऐसे मौके ज्यादा नहीं आए. ऐसे में कंपनियों की बिक्री प्रभावित होना लाजमी है. 

इस पर कुछ नहीं बोले सीईओ
जब बाजोरिया से उन रिपोर्ट्स के बारे में पूछा गया, जिनमें दावा किया गया है कि डाइट कोक में आर्टिफीशियल स्वीटनर के तौर पर Aspartame का इस्तेमाल किया जा रहा है. तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने केवल यही कहा कि नई रिपोर्ट का इंतजार कीजिए, तब हम इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में होंगे. बता दें कि एस्पार्टेम से कैंसर की आशंका जताई जा रही है. कोका कोला इंडिया के सीईओ से इससे इनकार किया कि एस्पार्टेम संबंधी दावों का डाइट कोक की बिक्री पर कोई असर पड़ा है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago