✕

होम / बिजनेस / Coal India ने लिया बड़ा कदम, शेयर 7% उछलकर छू गया रिकॉर्ड हाई

Coal India ने लिया बड़ा कदम, शेयर 7% उछलकर छू गया रिकॉर्ड हाई

कोल इंडिया का यह फैसला न केवल निवेशकों के लिए खुशखबरी है, बल्कि यह कंपनी के वैश्विक विस्तार और पारदर्शिता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

कोल इंडिया ने एक ऐसा कदम उठाया कि निवेशकों का उत्साह आसमान पर पहुंच गया. पड़ोसी देशों बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के खरीदार अब सीधे कंपनी की ई-नीलामी (SWMA ऑक्शंस) में भाग ले सकते हैं. इस घोषणा के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई और शेयर 7.19 प्रतिशत की रिकॉर्ड तेजी के साथ 429.25 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले एक साल का रिकॉर्ड हाई है.  

पड़ोसी देशों के खरीदारों को दी नई सुविधा

कोल इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के खरीदार अब सीधे सिंगल विंडो मोड एग्नॉस्टिक (SWMA) ऑक्शंस में हिस्सा ले सकेंगे. इससे पहले ये विदेशी खरीदार स्थानीय कोयला ट्रेडर्स के माध्यम से ही कोयला खरीदते थे. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस फैसले से पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और वैश्विक बाजार के साथ एकीकरण होगा.

नया फ्रेमवर्क और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

1 जनवरी 2026 से लागू नए फ्रेमवर्क के तहत विदेशी खरीदार ऑनलाइन नीलामी में भाग ले सकेंगे. इसके लिए उन्हें एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा. पेमेंट प्रक्रिया FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत पारदर्शी तरीके से होगी. नेपाल के खरीदार डॉलर और भारतीय रुपये में भुगतान कर सकेंगे, जबकि भूटान और बांग्लादेश के खरीदार अमेरिकी डॉलर में भुगतान करेंगे.

शेयरों की सालभर की चाल

कोल इंडिया के शेयर 17 फरवरी 2025 को ₹349.20 पर थे, जो एक साल का निचला स्तर था. इसके बाद मात्र 11 महीनों में शेयर 21.74% बढ़कर 2 जनवरी 2026 को ₹429.25 पर पहुंच गया. वर्तमान में इसे कवर करने वाले 23 एनालिस्ट्स में से 11 ने खरीदारी की रेटिंग, 7 ने होल्ड और 5 ने सेल रेटिंग दी है. उच्चतम लक्ष्य मूल्य ₹450 और न्यूनतम लक्ष्य मूल्य ₹290 निर्धारित किया गया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी खरीदारों को सीधे ई-नीलामी में शामिल करने से कोल इंडिया के शेयरों में और स्थिरता आएगी. पारदर्शिता और वैश्विक मार्केट से जुड़ाव के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, जिससे शेयरों की मांग मजबूत बनी रहेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

13 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

16 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

12 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

13 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.