✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Cipla के वाइस चेयरमैन MK हामिद ने अचानक दे दिया इस्तीफा?

ऐसा क्या हुआ कि Cipla के वाइस चेयरमैन MK हामिद ने अचानक दे दिया इस्तीफा?

दिग्गज दवा कंपनी सिप्ला से एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी के वाइस चेयरमैन ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लीडिंग फार्मा कंपनी सिप्ला के टॉप मैनेजमेंट में बदलाव की खबर है. कंपनी के वाइस चेयरमैन एम.के हामिद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने उम्र और स्वास्थ्य के कारणों के चलते यह कदम उठाया है. उनका इस्तीफा 29 अक्टूबर से प्रभावी होगा. 

पत्र लिखकर घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एम.के हामिद ने एक पत्र लिखकर निदेशक मंडल को अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है - मैं भारी मन से कंपनी के वाइस चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं. मुझे Cipla का हिस्सा होने और इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने पर गर्व महसूस होता है. उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस संगठन में अपने कार्यकाल की सुखद यादें साथ ले जा रहा हूं. मुझे यकीन है कि सिप्ला आगे बढ़ती रहेगी और आने वाले समय में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी.

ऐसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न
वहीं, कंपनी ने कामिल हामिद को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल करने को मंजूरी दे दी है. एम.के हामिद ने अपने पत्र में कामिल का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है - मुझे खुशी है कि कामिल हामिद प्रवर्तक परिवार का प्रतिनिधित्व बनाए रखने के लिए गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल होंगे. सिप्ला के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो प्रमोटर्स के पास इसकी 30.91% हिस्सेदारी है. जबकि, 69.09% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है. इस कंपनी में LIC की भी 3.53 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

ऐसा है शेयरों का हाल
सिप्ला के शेयर कल मामूली बढ़त के साथ 1,650 रुपए पर बंद हुए थे. बीते पांच कारोबारी सत्रों में यह शेयर 2.87% चढ़ चुका है. बता दें कि सिप्ला लिमिटेड ने अप्रैल-जून तिमाही में 1,177.64 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है. यह साल-दर-साल आधार पर 17% अधिक है. एबिटा से पहले कंपनी की कमाई 1,716 करोड़ रुपए रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

50 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

50 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago