✕

होम / बिजनेस / CIEL HR Services ने प्री-IPO प्लेसमेंट से जुटाए ₹30 करोड़, 88 दिग्गज निवेशकों की भागीदारी

CIEL HR Services ने प्री-IPO प्लेसमेंट से जुटाए ₹30 करोड़, 88 दिग्गज निवेशकों की भागीदारी

IPO के जरिए CIEL HR Services को अपने विस्तार और भविष्य की ग्रोथ योजनाओं को रफ्तार देने में मदद मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

HR सॉल्यूशंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी CIEL HR Services Limited ने अपने IPO से पहले बड़ा कदम उठाते हुए प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए 30 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी ने यह फंड 27,27,272 इक्विटी शेयर जारी कर हासिल किया है, जिससे IPO से पहले निवेशकों का मजबूत भरोसा देखने को मिला है.

₹110 प्रति शेयर के भाव पर हुआ प्री-IPO प्लेसमेंट

CIEL HR Services ने बुक रनिंग लीड मैनेजर्स यानी BRLMs के साथ परामर्श के बाद प्री-IPO प्लेसमेंट किया. इसके तहत 27,27,272 इक्विटी शेयर ₹110 प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए गए, जिसमें ₹108 प्रति शेयर का प्रीमियम शामिल है. यह प्लेसमेंट कुल ₹300 मिलियन यानी ₹30 करोड़ का रहा, जिसे कंपनी के बोर्ड ने 17 नवंबर 2025 को और शेयरधारकों ने 28 नवंबर 2025 को हुई असाधारण आम बैठक में मंजूरी दी थी.

88 नामचीन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

इस प्री-IPO प्लेसमेंट में कुल 88 प्रतिष्ठित निवेशकों ने हिस्सा लिया. इनमें Pegasus India Evolving Opportunities Fund, Zoho Corporation, Standard Fireworks, Prime Securities, AIKYAM Capital और Pothys फैमिली ऑफिस जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा 24 Mantra Organic के संस्थापक राजशेखर रेड्डी सीलम, KTV ग्रुप के प्रमोटर केटीवी कन्नन, पूर्व Tata Sons CHRO एनएस राजन और ग्लोबल HR एक्सपर्ट अभिजीत भादुड़ी जैसे दिग्गज भी निवेशकों की सूची में शामिल हैं.

निवेशकों की प्रोफाइल से झलकी संस्थागत और रणनीतिक रुचि

निवेशकों में टेक, फिनटेक, हेल्थकेयर, एजुकेशन और इंपैक्ट सेक्टर्स पर फोकस करने वाले SEBI-रजिस्टर्ड AIF, भारत की सबसे बड़ी SaaS कंपनी, पारंपरिक कंज्यूमर ब्रांड्स, रिटेल फैमिली ऑफिस और अनुभवी HR लीडर्स शामिल हैं. इससे कंपनी के बिजनेस मॉडल और ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर निवेशकों का भरोसा साफ झलकता है.

IPO के फंड साइज में हुआ संशोधन

CIEL HR Services पहले ही अपने प्रस्तावित IPO के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल कर चुकी है. प्री-IPO प्लेसमेंट के चलते कंपनी के फ्रेश इश्यू का आकार ₹3,280.78 मिलियन से घटाकर ₹2,980.78 मिलियन कर दिया गया है. हालांकि, IPO में ऑफर फॉर सेल यानी OFS का हिस्सा पहले की तरह 47,39,336 इक्विटी शेयरों तक बना रहेगा, जिसे मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचा जाएगा.

IPO स्ट्रक्चर में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल

प्रस्तावित IPO में ₹2 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर शामिल होंगे. इसमें एक ओर कंपनी द्वारा फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा, जबकि दूसरी ओर प्रमोटर और अन्य शेयरधारक ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. OFS के तहत प्रमोटर शेयरधारकों के अलावा CavinKare Private Limited और अन्य निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बाजार में उतारेंगे.

CIEL HR Services के इस पब्लिक इश्यू के लिए Ambit Private Limited, Centrum Capital Limited और HDFC Bank Limited को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

15 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.