होम / बिजनेस / इस चीनी कंपनी ने ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, बचाव में दिया ये तर्क 

इस चीनी कंपनी ने ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, बचाव में दिया ये तर्क 

सस्ते मोबाइल के लिए पहचानी जाने वाली चीनी कंपनी शाओमी ने ED की कार्रवाई पर बयान जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी का बयान आ गया है. कंपनी ने उसकी 68.2 करोड़ डॉलर (5551 करोड़ रुपए से अधिक) की राशि को फ्रीज करने के फैसले को सही ठहराए जाने पर निराशा जाहिर की है. ED ने विदेशी मुद्रा कानूनों (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की है, जिसे फेमा के तहत नियुक्त अथॉरिटी ने भी सही ठहराया है. अब शाओमी ने बयान जारी कर कहा है कि उसके साथ गलत हुआ.

आरोप और तर्क
दरअसल, ED का कहना है कि चीनी कंपनी ने रॉयल्टी के नाम पर करोड़ों रुपए भारत से बाहर भेजे हैं. रॉयल्टी तीन कंपनियों को भेजी गई है. इसमें एक चीन स्थित मूल कंपनी शाओमी और अमेरिका स्थित दो अन्य कंपनियां शामिल हैं. जबकि अमेरिका स्थिति दोनों कंपनियों का भारत में शाओमी के कामकाज से कोई संबंध नहीं है. अब शाओमी का कहना है कि उसका रॉयल्टी के रूप में अमेरिकी कंपनी क्वॉलकॉम को भुगतान करना पूरी तरह से वैध है. शाओमी ने कहा कि उसके द्वारा पूछे गए कानूनी व तथ्यामक सवालों का अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. वह अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी.

करार का दिया हवाला 
शाओमी का कहना है कि 'शाओमी इंडिया' उसके समूह की कंपनी है, जिसने मोबाइल फोन बनाने के उद्देश्य से लाइसेंस IP के लिए अमेरिका की चिप सेट कंपनी क्वालकॉम के साथ एक कानूनी समझौता किया था. शाओमी ने कहा कि वह और क्वॉलकॉम दोनों मानते हैं कि यह वैध वाणिज्यिक समझौता है. चीनी कंपनी के मुताबिक, यूएस कंपनी को भुगतान उसके फोन के इंडियन वर्जन में इस्तेमाल किए जा रहे स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट्स और आईपी के लिए किया गया है. यह भुगतान केवल भारत में हुई फोन बिक्री के लिए किया गया था और कंपनी ने सभी नियमों का पालन किया है.

बाजार में 18% हिस्सेदारी
वहीं, ED का आरोप है कि शाओमी इंडिया ने जिन तीन विदेशी कंपनियों को पैसा भेजा है उनसे कोई सेवा नहीं ली गई है. ईडी का कहना है कि कंपनी ने रॉयल्टी की आड़ में ये राशि अनधिकृत रूप से विदेश भेजी है, जो फेमा कानून का उल्लंघन है. बता दें कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी की अच्छी-खासी पकड़ है. एक रिपोर्ट बताती है कि इस बाजार में शाओमी और सैमसंग का शेयर 18-18 प्रतिशत है. 2020 में चीन के साथ सीमा विवाद के बाद से भारत सरकार चीनी कंपनियों को लेकर सख्त हो गई है.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

14 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

14 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

3 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

2 hours ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago