होम / बिजनेस / चाइनीज लाइट हुई पुरानी बात, इंडियन को भा रही देसी लाइटें

चाइनीज लाइट हुई पुरानी बात, इंडियन को भा रही देसी लाइटें

दिल्‍ली के भगीरथ प्‍लेस बाजार से एनसीआर से लेकर यूपी और कई राज्‍यों में सप्‍लाई होती है. दुकानदार बता रहे हैं कि इस बार का बाजार भारतीय कारोबारियों के लिए अच्‍छा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर साल दिवाली पर चाइनीज सामान को लेकर आने वाली खबर इस बार बदली हुई है. हालांकि वोकल फॉर लोकल ने पिछले कुछ सालों से ही अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी लेकिन इस बार बाजार से खबर आ रही है कि लाइटों के बाजार में लोकल लाइटों ने चाइनीज लाइटों को पछाड़ दिया है. हालांकि चीनी लाइटें अपने नयेपन के कारण अभी भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं. लेकिन इस बार भारतीय लाइटें ग्राहकों के बीच में पहली पसंद बन गई हैं. 

क्‍या है इस बार ट्रेंड में? 
इस बार बाजार में लाइटों के जो मॉडल ज्‍यादा पसंद किए जा रहे हैं उनमें पाइप लाइट स्ट्रिंग, बैटरी ऑपरेटेड दीया, फूलों की लाइटें, मंदिर की सजावट वाली लाइटें, एलईडी कलश वाली लाइटें ज्‍यादा डिमांड में हैं. दिल्‍ली के बाजार में भारतीय लाइटों का कारोबार करने वाले एक शख्‍स बताते हैं कि भारतीय कारोबारियों ने भी चाइना की तरह लाइटें लॉन्‍च की हैं लेकिन वो वहां से महंगी हैं. लेकिन उनके साथ अच्‍छी बात ये है कि वो ज्‍यादा चलने वाली हैं. भागीरथ पैलेस के एक अन्‍य दुकानदार कहते हैं कि इंडियन लाइटों की सेल भी अच्‍छी बनी हुई है. 

200-300 रुपये किलो बिक रही हैं मोमबत्तियां 
मोमबत्तियों के बाजार में भी इस बार जो सबसे ज्‍यादा ट्रेंड में बने हुई हैं उनमें कूल लाइट स्ट्रिप्‍स, दीया और लालटेन के आकार वाली लाइटें, शामिल हैं. इसके अलावा खुश्‍बू वाली मोमबत्तियों से लेकर रंग बिरंगी मोमबत्तियां भी ज्‍यादा डिमांड में हैं. हर बार की तरह मिट्टी के दीयों का बाजार भी डिमांड में बना हुआ है. 

देश के दूसरे हिस्‍सों में भी भारतीय सामान की धूम 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई शहरों लखनऊ, प्रयागराज, के बाजारों में भी इस बार भारतीय सामान की सेल अच्‍छी चल रही है. लखनऊ के कारोबारी बताते हैं कि पारंपरिक दीयों की बिक्री इस साल 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है. शहरी और ग्रामीण इलाकों से भी अभी तक दीवाली की अच्‍छी सेल की खबर आ रही है. सेल के इन आंकड़ों की मानें तो चीन के बाजार को एक अच्‍छा नुकसान देखने को मिल रहा है. लोकल की मांग में इजाफा ऐसा है कि व्‍यापारियों ने दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा से माल मंगाया है.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

15 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

15 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

11 hours ago