होम / बिजनेस / Tata Technologies IPO: इन बातों का रखें ध्यान, जानें प्राइज बैंड और अन्य जानकारी!

Tata Technologies IPO: इन बातों का रखें ध्यान, जानें प्राइज बैंड और अन्य जानकारी!

जहां सब्सक्रिप्शन के लिए IPO को 22 नवंबर को खोला जाएगा, वहीं 24 नवंबर 2023 को कंपनी के IPO को बंद भी कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोग बहुत ही बेताबी से टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजी के IPO को 22 नवंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जाएगा. अगर आप भी इस IPO को सबस्क्राइब करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप इससे जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी पहले प्राप्त कर लें. 

याद रखें ये जरूरी तारीखें
टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) भी टाटा ग्रुप (Tata Group) की नामी कंपनियों में से एक है. टाटा टेक्नोलॉजी के शेयरों को 475-500 रूपए प्रति शेयर के फिक्स्ड प्राइज बैंड पर बेचा जाएगा. अगर लॉट साइज की बात करें तो कंपनी के IPO में 30 इक्विटी शेयरों का एक लॉट बनाया जाएगा और आगे चलकर 30 के गुणांकों में ही लॉट बेचे जायेंगे. टाटा टेक्नोलॉजी के IPO को जहां सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खोला जाएगा, वहीँ 24 नवंबर 2023 को कंपनी के IPO को बंद भी कर दिया जाएगा. यदि आप इस IPO में निवेश करना चाहते हैं तो इन दोनों ही तारीखों का विशेष ध्यान रखें. 

IPO का कुल गणित
टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technology) की शुरुआत 1994 में हुई थी और यह ग्लोबल इंजीनियरिंग सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी है. यह कंपनी प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सोल्यूशंस जैसी सुविधाएं प्रदान करती है. टाटा टेक्नोलॉजी के IPO में OFS (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से 6 करोड़ 8 लाख इक्विटी शेयरों को ऑफर किया जाएगा और इन शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपए प्रति शेयर होगी और इस IPO के माध्यम से कंपनी 3,042.51 करोड़ रुपए इकट्ठा करेगी. कंपनी के प्रमोटर टाटा मोटर्स (Tata Motors) समेत एल्फा टीसी होल्डिंग्स (Alpha TC Holdings) और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड (Tata Capital Growth Fund) जैसे अन्य शेयरहोल्डर्स भी ऑफर फॉर सेल (OFS) में भाग लेंगे.

किसके लिए कितना हिस्सा?
टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technology) ने 20 लाख शेयर, कंपनी के योग्य कर्मचारियों के लिए आरक्षित किये हैं. इसके साथ ही लगभग 60 लाख शेयर, यानी पूरे IPO का लगभग 10% हिस्सा, टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित करके रखा गया है. कंपनी द्वारा जारी किये जाने वाले कुल IPO का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित करके रखा गया है. दूसरी तरफ IPO का 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स और 15% हिस्सा गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित करके रखा जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ने नई AI चिप को किया लॉन्‍च, इन कंपनियों से होगा इसका मुकाबला 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago